Friday, September 18, 2026
Home Crime India व्यक्ति को बेरहमी से पीटकर और वाहन से कुचलकर उतारा मौत के...

व्यक्ति को बेरहमी से पीटकर और वाहन से कुचलकर उतारा मौत के घाट

हरियाणा।  रोहतक के चिड़ी गांव में एक सर्विस स्टेशन संचालक की बेरहमी से पीटकर और वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि घायल को जब लोग बचाने पहुंचे तो उन पर भी गाड़ी चढ़ा दी। सभी घायलों को चिड़ी सीएचसी से पीजीआईएमएस रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

चिड़ी निवासी नवीन ने पुलिस को बताया है कि सीएचसी के पास उसका सर्विस स्टेशन है। उसके पिता बलजीत सर्विस स्टेशन संभालते थे। वह 13 अप्रैल को सर्विस स्टेशन बंद कर शाम करीब साढ़े आठ बजे बाइक से घर के लिए निकले थे। उसे सूचना मिली कि उसके पिता वकील की डेयरी के पास घायल हालत में पड़े हैं।

इस पर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर हिमांशु, राजीव, रवि, नवीन और हितेश घायल हालत में मिले। उन्होंने बताया कि उसके पिता रास्ते में गंभीर हालत में पड़े हुए थे, जब वे उन्हें उठा रहे थे, तभी पीछे से आई एक गाड़ी उन्हें टक्कर मारने के बाद उसके पिता को कुचलते हुए निकल गई।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से बलजीत और हितेश को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। इसके बाद हिमांशु, नवीन, राजीव, रवि को भी रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने बलजीत को मृत घोषित कर दिया।

नवीन का कहना है कि एक माह पहले गांव के ही मोनू ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि उसके पिता को मारपीट कर जान से मारने की नीयत से रोड पर डाला गया उसके बाद गाड़ी चढ़ा दी गई। उसने गांव के मोनू पर हत्या का आरोप लगाया है।

चिड़ी में सर्विस स्टेशन संचालक की मौत का मामला सामने आया है। किसी ने सर्विस स्टेशन संचालक को वाहन से टक्कर मारी है। बेटे नवीन की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -समरजीत सिंह, प्रभारी, लाखनमाजरा थाना।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...