Friday, September 18, 2026
Home Crime India दोस्तों ने युवक की लाठी डंडों से पीटकर की हत्या, 7 लोगों...

दोस्तों ने युवक की लाठी डंडों से पीटकर की हत्या, 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

हरियाणा। बहादुरगढ़ की कबीर बस्ती में एक युवक की लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के दोस्तों पर लगा है। आरोप है कि मृतक के दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। घटना रविवार देर शाम की है। मृतक के भाई की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज किया है सभी फरार हैं। दोपहर के समय नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होगा। मृतक के भाई आयुष निवासी कबीर बस्ती ने पुलिस को बताया कि उसका भाई करण (29) मजदूरी करता था और दुर्गा कॉलोनी निवासी अनिल के पास दो साल से रह रहा था।

अनिल की नागरिक अस्पताल के पीछे परचून की दुकान है। वह नशे का कारोबार भी करता है। उन्हें 14 अप्रैल की शाम पता चला कि उसके भाई करण को कुछ लोग सिविल अस्पताल में लेकर गए हैं। उसे चोट लगी हुई है। जांच के दौरान चिकित्सकों ने करण को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि जो लोग उसे अस्पताल लेकर गए थे वह उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। इसी दौरान अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई। देर रात परिजन करण को ढूंढते हुए अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक करण के भाई आयुष ने अनिल, सोनू, मोनू, राजू निवासी दुर्गा कॉलोनी, नवीन, रितिक निवासी नई बस्ती और सुधीर पर उसकी जान लेने का आरोप लगाया है। मृतक कारण के भाई आयुष ने बताया कि वह नागरिक अस्पताल के पीछे परचून की दुकान चलाने वाले अनिल के पास पहुंचा।

वहां पर लोगों से पूछा तो पता चला कि अनिल व अन्य छह युवकों ने मिलकर करण की लाठी डंडों से पिटाई की है। जिससे उसकी जान चली गई और बाद में यही सब करण को अस्पताल में छोड़कर भाग गए। आयुष ने बताया कि करण की कमर, पांव व शरीर के अन्य कई अंगों पर चोट के निशान है। मृतक करण के भाई आयुष की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज किया गया है। वे सभी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...