Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP प्रेमिका से शादी करने के जुनून में बना हत्यारा, युवती के माँ-भाई...

प्रेमिका से शादी करने के जुनून में बना हत्यारा, युवती के माँ-भाई की हथौड़ा मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार  

बरेली। मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का आरोपी दूसरे समुदाय का शादीशुदा प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में आते ही हकीकत उगलने लगा। उसने कबूला कि अपनी प्रेमिका से ही शादी करने का जुनून था। उसके परिजन रोड़ा बन रहे थे। शादी की खातिर वह अपना धर्म छोड़ने को तैयार था पर प्रेमिका की मां और भाई न माने तो उसने हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस खुलासे के लिए मशक्कत कर रही थी। जिस युवक पर रिपोर्ट कराई गई, उसकी लोकेशन कुछ दिन पहले से ही पंजाब में आ रही थी, जहां वह काम करता है। ऐसे में पुलिस ने दूसरे बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया। यह भी तय था कि सामान्य तौर पर तय कराई जा रही शादी के टूटने से कोई शख्स इतना परेशान क्यों होगा कि वह लड़की के परिजनों की हत्या कर दे। पुलिस उलझन में थी कि सर्विलांस की रिपोर्ट भी मिल गई।

इसमें मृतका की बड़ी बेटी के मोबाइल ने पुलिस को खुलासे का सिरा दे दिया। करीब पांच साल से एक नंबर पर लड़की की रोज ही करीब पांच से छह घंटे बात होती थी। नंबर उसी इलाके के गांव रजपुरा माफी निवासी राशिद का था। पुलिस ने शनिवार रात दस बजे राशिद को सर्विलांस की मदद से खोज निकाला और थाने ले आई। यहां थोड़ी सी सख्ती पर उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। इज्जतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात मां-बेटे की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव बड़ा बाईपास के नजदीक खेत में मिले थे। उनके सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया था। मृतका के पति ने पहले अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की तो पूरा मामला खुल गया। बेटी का प्रेमी राशिद मां-बेटे का कातिल निकला।

राशिद ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसकी तीन महीने की बच्ची भी है। वह महिला की बेटी से छह साल से प्यार करता है। लड़की भी उससे शादी करना चाहती थी। उसने लड़की से कह रखा था कि उसकी खातिर वह अपनी पत्नी-बेटी व परिवार को छोड़ देगा, यहां तक कि धर्म बदल लेगा। यही बात उसकी मां व भाई से कहने वह नर्सरी पर गया था पर वो लोग बहस करके उसी पर हमलावर होने लगे। वह काफी गुस्से में था और फिर उसने सोच लिया कि विरोध करने वालों को वह जिंदा नहीं छोड़ेगा। आरोपी ने बताया कि प्रेमिका भी इन दिनों अपने परिवार के दबाव में लग रही थी और उसकी कॉल नहीं उठा रही थी। इससे उसका गुस्सा और भड़क गया था।

राशिद ने बताया कि कहासुनी में गुस्सा होकर प्रेमिका का भाई उस पर हमला करने लगा। वह भारी भरकम हथौड़ा साथ लेकर गया था। उसने युवक के सिर पर पीछे से हथौड़े से वार किया। सामने ही बेटे पर हमला होते देख महिला ने उसे पीछे से पकड़कर खींचा। महिला के नाखून उसके जिस्म में कई जगह लगे तो वह तिलमिला उठा। उसके बेटे के जमीन पर गिरते ही राशिद ने मां को निशाने पर ले लिया। महिला के सिर में ताबड़तोड़ हथौड़े मारे। तब तक हमला किया जब तक वह शांत न हो गई। उसे होश आया तो अपनी ही करतूत पर हैरान रह गया। फिर युवक का मोबाइल और हथौड़ा छुपा दिया और घर चला गया। घटना के वक्त सिर में गोली लगने से मौत की स्थिति लग रही थी। पोस्टमॉर्टम में दोनों के सिर में गोली नहीं मिली। वजनदार चीज सिर में प्रहार कर हत्या के संकेत मिले। बर्बरता पूर्वक मारने से महिला का भेजा ही बाहर निकल आया था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...