Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP बार-बार मारता था पति तो कर दी हत्या, आरोपी पत्नी को गिरफ्तार...

बार-बार मारता था पति तो कर दी हत्या, आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में पति की हत्या करने वाली गायत्री को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। उसकी हरकत से उसके मायके वालों से लेकर सभी स्तब्ध हैं। पुलिस की पूछताछ में गायत्री ने कहा कि उसका पति उसे बार-बार मारता था… हमने तो एक ही बार मार दिया है। माना जा रहा है कि मानसिक रोग से परेशान गायत्री की बीमारी लगातार बढ़ती गई और बृहस्पतिवार को उसने ऐसी खौफनाक वारदात अंजाम दे दी।

रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग के रहने वाले सत्यपाल की बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे पत्नी गायत्री ने ईंट से कूंचकर हत्या कर दी थी। घर के चबूतरे पर सत्यपाल के सीने पर बैठकर गायत्री 10 मिनट तक उसका सिर फाड़कर मांस के लोथड़े फेंकती रही। पुलिस की हिरासत में गायत्री ने बताया कि उसका पति बहुत क्रूर था। वह उसे घर में बंद रखता था और बहुत मारता था।

बृहस्पतिवार को वह 300 रुपये मांग रहा था। न देने पर मारने के लिए डंडा उठा लिया। तब उसने भी घर में पड़ी ईंट उठाकर उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद उसका गुस्सा बढ़ता चला गया और वह सिर पर ईंट मारती रही। गायत्री के मुताबिक, वारदात के दौरान गुस्से में उसे होश नहीं रहा। पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। शुक्रवार को सत्यपाल की मां के घर आसपास, रिश्तेदारी से आईं महिलाएं रो रहीं थीं। पति की हत्यारोपी गायत्री को शुक्रवार शाम को जिला कारागार में दाखिल किया गया। उसका मानसिक परीक्षण किया जाएगा।

जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने डॉक्टर को निर्देश दिए हैं। महिला को अभी वैकल्पिक जेल की अलग बैरक में रखा गया है। मिजाजी लाल ने बताया कि डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर जेल के अंदर रखने पर विचार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...