Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP अपहरण के बाद की युवती की हत्या, आरोपी को भेजा जेल

अपहरण के बाद की युवती की हत्या, आरोपी को भेजा जेल

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद युवती की हत्या के मुख्य आरोपी मोनू गुप्ता को आला कत्ल (फरसा) के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्या में सहयोग करने वाली उसकी पत्नी पूजा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हत्यारोपी ने बताया कि युवती से उसके प्रेम संबंध थे। काफी समय से वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। पत्नी की मौजूदगी में उसे एकमुश्त समझौते के लिए बुलाया था। चलती कार में तकरार के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में मोनू ने बताया कि सालभर से उसकी दुकान पर पड़ोसी गांव की रहने वाली युवती का आना-जाना था। इससे दोनों की घनिष्ठता बढ़ गई।

युवती पर उसके काफी रुपये खर्च हो रहे थे। पत्नी को उसके संबंधों के बारे में पता लगा तो घर में क्लेश शुरू हो गया। उस दिन वह पत्नी के साथ कार से जा रहा था। तभी बहन के साथ स्कूटी से जा रही युवती उसे दिख गई। उसने सोचा कि युवती से पत्नी की मौजूदगी में बात की जाए ताकि गतिरोध भी दूर हो सके। उसने युवती को स्कूटी से उतरवाकर कार में बैठा लिया। यहां उसने बात शुरू की पर युवती और उसकी पत्नी में कहासुनी ज्यादा बढ़ गई और विवाद शुरू हो गया। तब उसने कार में रखे फरसे से युवती के सिर पर कई प्रहार किए। युवती ने बांयें हाथ से उसे रोकने की कोशिश की तो फरसे से उसकी हथेली व अंगुलियां भी कट गईं। इससे पहले उसकी पत्नी ने युवती के हाथों को पकड़ लिया था।

मोनू के मुताबिक उसने कार फैजुल्लापुर रोड पर ले ली तो युवती कार से उतरकर खाई में भागने लगी। वह भी कार से उतरकर उसके पीछे भागा। खाई में पानी भरा था। वह पीछे से फरसे से प्रहार करता रहा। वह खाई में गिर गई। इसके बाद वह कार लेकर भाग गया। हत्या में संजीव नाम के तीसरे आरोपी की भूमिका भी सामने आ रही है। पुलिस इसका भी पता लगाने में जुटी है। युवती का शव सोमवार रात में ही उसके घर नवाबगंज ले जाया गया। वहां परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इस पर सीओ मंगलवार सुबह मौके पर पहुंच गए। विधायक डॉ. एमपी आर्य भी आ गए।

परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर पांच लाख रुपये मुआवजा व सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। विधायक के आश्वासन पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ ने अधिकतम दो दिन में गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। मोनू गुप्ता ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उसने मृतका पर ही उल्टा आरोप लगाए हैं। उसे जेल भेजा गया है। उसकी पत्नी व कार की तलाश कर रहे हैं। कोई अन्य आरोपी होगा तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...