Monday, November 2, 2026
Home Crime India इस गांव के ठेकेदार का अपहरण करके मुंह में गोबर डालकर जूती...

इस गांव के ठेकेदार का अपहरण करके मुंह में गोबर डालकर जूती पर रगड़वाई नाक, जानिए पूरा मामला 

हरियाणा। हिसार के आदमपुर खंड के एक गांव निवासी ठेकेदार का अपहरण कर मारपीट करने, करंट लगाने और मुंह में गोबर डालने की यातनाएं देने का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने इसका वीडियो भी बनाया था जो अब वायरल भी हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ठेकेदार से जूती पर नाक रगड़वाई गई और थूक कर चटवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार के बयान के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ साजिश, अपहरण, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ठेकेदार ने बताया कि वह सरकारी काम का ठेका लेता है। कुछ दिन पहले उसने व सदलपुर निवासी संतलाल ने अपनी 2 ढाणियों में जाने वाले रास्तों को पक्का करने के बारे में दरखास्त लगाई थी। सरकार ने उसकी ढाणी को जाने वाले रास्ते को मंजूर कर दिया, लेकिन दूसरे की ढाणी को जाने वाले रास्ता को मंजूरी नहीं मिली। इस बात को लेकर संतलाल ने उससे कहा कि उसने उसका रास्ता मंजूर नहीं होने दिया। इसी बात को लेकर वह उसे गालियां देने लगा और रंजिश रखने लगा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 सितंबर की शाम करीब 4:50 बजे वह और सदलपुर निवासी दिलबाग कार में सवार होकर आदमपुर से गांव कोहली जा रहे थे। जब वे गांव कोहली से अग्रोहा की तरफ एक किलोमीटर पहुंचे तो एक ऑल्टो कार उनकी कार के आगे लगा दी, जिसमें संतलाल का बेटा व संदीप और एक लड़का कार से उतरे और उसके साथ मारपीट करते हुए अपनी कार में बैठा लिया एवं उसके साथ कार में मारपीट करते हुए चलते रहे।

पीड़ित ने अपने बयान में बताया कि जब गाड़ी गांव खजूरी के पास पहुंची तो आरोपियों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। एक अनजान जगह ढाणी में ले गए। उसे एक कमरे में बैठा दिया। इस दौरान वहां पर विकास, पीके व सदलपुर निवासी संतलाल का छोटा लड़का और चार अन्य पहले से ही मौजूद थे। जिन्होंने उसे बेल्टों से पीटा, बिजली का करंट लगाया व मुंह में भैंस का गोबर डाला। जूती से नाक भी रगड़वाई।

इसके बाद विकास, नवीन व एक अन्य लड़का गाड़ी में डालकर उसे संतलाल की ढाणी में सदलपुर ले गए। वहां पर संतलाल व आत्माराम मौजूद थे। वहां पर संतलाल के छोटे लड़के व पीके ने उससे कोरे कागज पर साइन करवाए व मारपीट की एवं वीडियो बनाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आत्माराम ने धमकी दी, अगर पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे। फिर आत्माराम व संतलाल के छोटे लड़के और पीके उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए और लक्ष्मी भट्टा शेखुपुर रोड पर उतार दिया और भाग गए।

कुछ देर बाद वहां पर पुलिस आई और पुलिस ने उसे आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के बयान के आधार पर संतलाल, उसके 2 बेटों, संदीप, विकास, पीके, आत्माराम, विक्रम व नवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार

गयाजी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य का सोना ठगने के मामले में...

गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। दंगल में हिस्सा लेने जा रही महिला पहलवानों के साथ रास्ते में छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है...

मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

अंधराठाढ़ी । बिहार के मधुबनी जिले के गनौली गांव में महादेव मंदिर परिसर में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान गाना बदलने को लेकर विवाद...

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया...

महाराष्ट्र में बैंक डकैती का कुछ घंटों में खुलासा, 36.4 करोड़ का सोना लेकर भागे चारों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भोकर गांव में शनिवार दोपहर एक राष्ट्रीयकृत बैंक में हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने कुछ...

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर...

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत डोईवाला...

नोएडा एनकाउंटर में मारे गए माया त्यागी का मुजफ्फरनगर में रहा था खौफ, रंगदारी से लेकर हत्याओं तक में आया नाम

मुजफ्फरनगर। नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी का वर्ष 2012 से 2017...

दरभंगा में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

सिंहवाड़ा । बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आपराधिक वारदात की एक कथित साजिश को विफल कर दिया।...

गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने जिला बदर...