Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP चाकू से ताबड़तोड़ वार कर जीजा ने की अपनी साली की हत्या

चाकू से ताबड़तोड़ वार कर जीजा ने की अपनी साली की हत्या

बरेली। शाहजहांपुर में सनसनीखेज हत्याकांड हुआ। यहां जीजा ने अपनी साली की हत्या चाकू से ताबड़तोड़ वार करके कर दी। साली कोमल की हत्या की मुख्य वजह सात लाख रुपये का कर्ज माना जा रहा है। उसका जीजा अंशुल कर्ज न चुकाने के लिए अपने छोटे भाई की शादी उससे बिना दहेज के कराना चाहता था। साथ ही वह पूरी जायदाद हड़पना चाहता था। कोमल के राजी नहीं होने से उसके मंसूबे कामयाब नहीं हुए। पुलिस के अनुसार, करीब ढाई माह पहले उसने मेले से चाकू खरीदा था, तब से ही वह हत्या की साजिश रच रहा था। मंगलवार को जैसे ही उसे मौका मिला, उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

कोमल की हत्या के बाद जब वह बाहर निकला तो सास सामने आ गई। वह उन्हें बरगलाकर अंदर लाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसके इरादे भांपकर वह शोर मचाती हुई वहां से चली गई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह सास की भी हत्या करने आया था। कोमल के पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी ससुराल के लोग शादी के समय दिए गए सात लाख रुपये वापस करने का दबाव डाल रहे थे, क्योंकि उन्हें कोमल की शादी करनी थी।

जीजा अंशुल को मंगलवार को साढ़े 11 बजे कोमल के घर आने की जानकारी थी। वह आधे घंटे पहले ही गली के बाहर बैठ गया। वह जैकेट में चाकू छिपाकर लाया था। ट्यूशन पढ़ाकर लौटने के बाद कोमल घर के बेडरूम में अलमारी की तरफ चेहरा कर बैठ गई थी। तभी पीछे से आए अंशुल ने कोमल पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वहशी बनकर उसने पहले गर्दन पर वार किया। पहला चाकू लगते ही कोमल ने प्रतिरोध किया, लेकिन वह बच नहीं सकी। लगातार गर्दन पर कई वार किए गए। बचने के लिए कोमल ने हाथ आगे किया, लेकिन वह लगातार चाकू मारता रहा।

कमरे के अंदर फैला था खून
घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर सदर सुरेंद्र पाल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें कमरे के अंदर खून फैला मिला। सूचना पर एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी प्रयांक जैन ने परिजनों से पूछताछ की। एसपी राजेश एस ने निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने कमरे व आसपास के क्षेत्र से नमूने जुटाए हैं।

कोमल की हत्या के बाद मां सविनय सक्सेना बिलख पड़ीं। मकान के दरवाजे पर रोते-बिलखते हुए वे दामाद को कोस रही थीं। वह बोलीं कि उनकी बेटी ने क्या बिगाड़ा था। वह भी हमेशा ही उसे बेटा मानती थीं। हमेशा ही लल्ला कहकर बुलाती थी। वहीं, बहन की मौत के बाद अंकुर भी सुधबुध खो बैठे।

सविनय ने सदर थाने में तहरीर देकर बताया कि बेटी निकिता उर्फ कोमल सक्सेना अपने कमरे में थी। तभी दामाद अंशुल शर्मा उर्फ रवि आया और कहा कि तू मेरे भाई से शादी नहीं करेगी तो आज काम तमाम कर देंगे। तभी उसने धारदार हथियार से कई वार किए। बचाने का प्रयास करने पर उनके ऊपर भी हमलावर हो गया। उन्होंने भागकर जान बचाई।

आईटीआई में लिपिक के पद पर कार्यरत कोमल का भाई अंकुर उर्फ सुमित का विवाह मोहल्ले में ही थोड़ी दूरी पर रहने वाली एक युवती से हुआ है। विवाह के बाद दंपती में मनमुटाव होने पर मामला थाने तक पहुंच गया था। वर्तमान में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी अंशुल को पकड़कर पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, वह बोला कि वारदात को अंकुर के ससुराल वालों ने अंजाम दिया है। उसने कोई घटना नहीं की। पुलिस के सख्ती से पूछने के बाद उसने जुर्म को स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने ही कोमल की हत्या की है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...