Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP बंद कमरे में मिला सिपाही का शव, बैड पर घायल मिली युवती,...

बंद कमरे में मिला सिपाही का शव, बैड पर घायल मिली युवती, जांच शुरू 

उत्तर प्रदेश। हाथरस जिले में बंद कमरे में एक सिपाही का शव लहूलुहान हालत में फर्श पर और घायल युवती बैड पर पड़ी मिली। मौके पर पहुची पुलिस ने कमरे का दरवाजा कटवाकर सिपाही का शव बाहर निकलवाया। वही घायल हालत में बैड पर पड़ी युवती को जिला अस्पताल भिजवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।अपने सिपाही की मौत की खबर सुनते ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

आपको बता दे कि कोतवाली सदर क्षेत्र में जलेसर रोड पर श्याम नगर में एक कांस्टेबल कुलदीप भाटी जोकि थाना चन्दपा पर तैनात था,और श्याम नगर कॉलोनी में बृजमोहन के मकान में किराए पर रहता था। आज शाम को कुछ लोगों ने कुलदीप भाटी के कमरे के अंदर से फायरिंग की आवाज सुनी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर इंस्पेक्टर विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।लेकिन घर का कमरा अंदर से बंद था।

पुलिस ने कमरे तक पहुंचने के लिए बेल्डिंग कटर मशीन से दो दरवाजे तुड़वाए। और अंदर जाकर देखा तो सिपाही कुलदीप भाटी की शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा हुआ था।वही पास में ही पड़े एक पलंग पर एक युवती घायल हालत में पड़ी थी। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और सिपाही कुलदीप भाटी के शव को पोस्टमार्टम भेजा दिया।वही युवती को गंभीर घायल हालत में उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक चिरंचीव नाथ सिन्हा और अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी भी वहां घटनास्थल पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल में जुट गए।

वही पूरी घटना को लेकर एसपी हाथरस चिरंचीवी नाथ सिन्हा का कहना है कि सूचना प्राप्त हुई थी कि सदर कोतवाली क्षेत्र में हमारे एक सिपाही को गोली लगी है और उसकी मौत हो गई।वही एक युवती को भी गोली लगी है जिसको घायल हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है जहां से आगरा रेफर कर दिया गया है। इस पूरी घटना की जानकारी को जा रही है।हमारी टीम लगी हुई है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...