Thursday, March 19, 2026
Home Crime Delhi हमलावरों ने युवक को चाकू से गोदा, हत्या के प्रयास का मामला...

हमलावरों ने युवक को चाकू से गोदा, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज 

दिल्ली। सागरपुर में पार्टियों में बर्तन धोने के काम करने को लेकर चिढ़ाने का विरोध करना एक युवक को महंगा साबित हुआ। हमलावरों ने विरोध करने पर युवक को चाकू से गोद दिया। घायल युवक की पहचान शोभित चौधरी के रूप में हुई है। उसका गंभीर हालत में एम्स में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वेस्ट सागरपुर निवासी विमल मिश्रा और मुकुल के रूप में हुई है। दोनों पार्टियों में वेटर का काम करते हैं। मुकुल पर मोहन गार्डन थाने में चोरी करने का एक मामला पहले से दर्ज है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 मई को पुलिस को सागरपुर में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने घायल शोभित चौधरी को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि शोभित का मुकुल और विमल से झगड़ा हुआ था। इस दौरान मुकुल ने शोभित को चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एम्स में इलाज चल रहा है।
थाना प्रभारी केबी झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू की और दोनों को इलाके के गंदे नाले के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों पार्टियों में वेटर का काम करते थे। वहीं, शोभित बर्तन साफ करने का काम करता था। इस दौरान आरोपी शोभित को उसके काम को लेकर चिढ़ाते थे। घटना वाले दिन वह अपने दोस्त के साथ आरोपियों का विरोध करने पहुंचा। जहां कहासुनी होने पर मुकुल ने चाकू निकाल कर शोभित पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर कैलाशपुरी स्थित पार्किंग से चाकू बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

13वीं मंजिल से कूदे ज्योतिषी, फ्लैट में मिला मां का शव

गाजियाबाद - गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसायटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विनायक टॉवर में रहने वाले 42 वर्षीय...

गुरुग्राम में बंद घर को बनाया निशाना, 30 लाख के गहने और नकदी चोरी

गुरुग्राम - अर्बन एस्टेट इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर आरोपी...

कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा

दूसरी पत्नी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में प्लास्टिक के कट्टे में मिली अज्ञात महिला की लाश के...

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...