Friday, September 18, 2026
Home Crime India अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत, जांच में...

अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

पटना। आलमगंज थाना क्षेत्र के काली मंदिर के नजदीक अपराधियों ने दो युवक को गोली मार दी। इसमें से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। मृत युवक की पहचान लल्लू कुमार के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के एएसपी शरथ आरएस ने बताया कि छानबीन में यह बातें सामने आई है कि सूरज कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि यह बात स्पष्ट होता है कि सूरज कुमार की कई लोगों से आपसी दुश्मनी थी और आपसी विवाद के कारण ही सोमवार को अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया।

बताया जा रहा है कि लल्लू कुमार और सूरज गोप सोमवार को आलमगंज थाना के काली मंदिर के नजदीक पहुंचे थे। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दी। सूरज कुमार को चार गोलियां लगी। इसके साथ ही सूरज कुमार के साथी लल्लू कुमार को भी अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारी। सूरज कुमार को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जबकि उनके साथ ही लल्लू कुमार को बाइपास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इस बीच इलाज के दौरान लल्लू कुमार की अस्पताल में मौत हो गई।

घटना की पुष्टि पटना सिटी के एएसपी शरद आएएस ने की है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से गोली के कई खोखे बराबर किए हैं। पुलिस ने लल्लू के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...