Thursday, June 18, 2026
Home Crime India नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी को चार वर्ष सश्रम कारावास...

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी को चार वर्ष सश्रम कारावास की सुनाई सजा

सुपौल। निर्मली थाना क्षेत्र में 10 वर्ष पूर्व एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास से जुड़े एक मुकदमे में सोमवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश षष्ठम सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो संतोष दुबे की कोर्ट ने सजा सुनाई। इस दौरान आरोपी सुभाष यादव को चार वर्ष का सश्रम कारावास तथा 25 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया गया। कोर्ट ने भादंवि की धारा 354 तथा पॉक्सो की धारा 8 के तहत 4-4 वर्ष की सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माना सुनाया। जुर्माना राशि न देने पर आरोपी को छह महीने की अतिरिक्त सजा सुनाई गई। कोर्ट के अनुसार सभी सजा साथ चलेगी और पूर्व में जेल में बिताई गई अवधि समायोजित की जाएगी। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

विशेष लोक अभियोजक नीलम कुमारी ने बताया कि घटना के बाबत बीते 24 जनवरी 2015 को पीड़िता की शिकायत पर निर्मली थाना कांड संख्या 15/15 दर्ज किया गया था। आवेदन में निर्मली थाना क्षेत्र के बेला सिंगार मोती निवासी सुभाष यादव को नामजद किया गया था। ट्रायल के दौरान कोर्ट में अभियोजन की ओर से 10 गवाह प्रस्तुत किए गए। सबूतों और गवाहों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने शनिवार को ही सुभाष को दोषी करार दिया। सोमवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई। इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ओम नारायण यादव ने दलील पेश की।

घटना के बाबत पीड़िता की ओर से थाने में दर्ज शिकायत में बताया गया कि घटना के वक्त उसकी उम्र महज 16 साल थी। आरोपी सुभाष का अक्सर उसके घर आना-जाना होता था। घटना के दिन भी सुभाष उसके घर पहुंचा और घर में मौजूद लोगों के बारे में पूछा। उसने जब बताया कि घर में कोई नहीं है तो उससे दुष्कर्म का प्रयास किया गया। उसने किसी प्रकार खुद को बचाया और शोर मचा कर अपने छोटे भाई-बहन को भी बुला लिया। इसके बाद मां को भी बुलाया गया और घटना की जानकारी दी गई। आरोप लगाया कि सुभाष उसकी मां के पहुंचने से पहले ही भाग गया। लेकिन जाते समय दुष्कर्म और जान मारने की धमकी देते हुए गया।

RELATED ARTICLES

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आठ आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने सीमा पार  से होने वाली अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। अमृतसर जिला...

राशिद हत्याकांड में दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) को राष्ट्रीय राजधानी में गैंगवार और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक...

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 5 नवजात शिशु सुरक्षित बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम को मानव तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक बेहद...

सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गदरपुर से युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की जांच जारी

देहरादून/ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े एक व्यक्ति को...