Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बेटे ने मां की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी फरार, जांच शुरू

बेटे ने मां की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी फरार, जांच शुरू

हरियाणा। कैथल में रिश्ते व इंसानियत शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। कैथल जिले के गांव सिरटा में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी बेटा नाबालिग है और वह नशे का आदी है। आरोपी ने अपनी मां को पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। आरोपी बेटे ने चुन्नी से महिला गला घोंट हत्या की है। इसके बाद अपने मामा को फोन करके कहा कि मैने तेरी बहन को मार दिया, उठा कर ले जाओ। मामा की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक महिला के भाई विनोद कुमार के मुताबिक रविवार रात करीब सात बजे भांजे ने उसे फोन किया। कहा  कि वह अपनी मां को जान से मार देगा। इस दौरान फोन पर चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। इसके बाद फोन काट दिया। इसके बाद फिर साढ़े सात बजे भांजे का उसके पास फोन आया। इस बार कहा कि मामा, तेरी बहन को मार दिया है, उठाकर ले जाओ। इतना कहकर फोन काट दिया।

विनोद कुमार ने बताया कि भांजे की कॉल के बाद वह तुरंत अपने परिवार के साथ सिरटा पहुंचा तो देखा कि उसकी बहन मूर्ति देवी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी है। गर्दन पर निशान और शरीर पर काफी जगह मारपीट के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि भांजे ने ही नशे के लिए रुपये न देने की वजह से अपनी मां की हत्या की है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि जिस समय उसका भांजा अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था तो घर पर अन्य लोग भी थे। सभी अपने कमरों में थे। कोई भी उसकी बहन के बचाव में नहीं आया। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो भी ससुराल पक्ष से कोई वहां नहीं आया। पूछने पर सभी टालमटोल करते रहे।

सदर थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जबकि आरोपी फरार है। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...