Thursday, March 19, 2026
Home Crime Uttarakhand दोस्तों का अपहरण कर कुकर्म का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी...

दोस्तों का अपहरण कर कुकर्म का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

गुप्तांग को सिगरेट से दागा 
आरोपितों की तलाश शुरू 
रुड़की। महिला मित्र से मिलने के लिए आए दो दोस्तों का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि उप्र के बेहट रोड पर एक बाग में ले जाकर युवक के साथ कुकर्म कर उसकी वीडियो बनाई। साथ ही उसके गुप्तांग को सिगरेट से दाग दिया। इसके बाद वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। उप्र के जिला सहारनपुर, थाना बड़गांव क्षेत्र निवासी एक युवक ने कोतवाली सिविललाइंस पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उसकी इंटरनेट मीडिया पर सुरभि नाम की एक युवती से दोस्ती हुई थी।
दोनों के बीच बातचीत होने लगी। सुरभि ने युवक को 17 दिसंबर की सुबह करीब दस बजे रुड़की के आइआइटी गेट के पास स्थित महाराणा प्रताप चौक पर मिलने के लिए बुलाया था। युवक अपने साथ अपने एक दोस्त निवासी ग्राम बडूली नया गांव थाना बड़गांव जिला सहारनपुर, उप्र के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से मिलने के लिए आया था। आइआइटी के गेट नंबर तीन पर उन्हें युवती खड़ी हुई मिली। उन्हें देख कर युवती उनके पास आई। इसी बीच उसके साथ में कुछ बाइक सवार युवक भी वहां पर आ धमके। इन सभी ने कार में घुसकर दोनों दोस्तों की पिटाई कर दी। इसके बाद जबरन इनकी गाड़ी में बैठकर इन्हें बेहट-शाकुंभरी देवी रोड जिला सहारनपुर पर एक आम के बाग में ले गए। आरोप लगाया कि वहां पर आरोपित ने शिकायतकर्ता के साथ कुकर्म किया और उसकी अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाई।
इनमें एक युवक विक्की त्यागी निवासी रई थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर है। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपित उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर फरार हो गए। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...