Friday, September 18, 2026
Home Crime India प्रेम संबंध होने के शक में की बहन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रेम संबंध होने के शक में की बहन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

युवक ने बहन के सिर पर डंडे से किया वार

पंजाब। मोगा में एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी। घटना का पता चलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना मोगा के बाघा पुराना गांव वैरोके की है। दरअसल आरोपी भाई ने बहन की जान इसलिए ले ली क्योंकि उसे बहन के किसी के साथ प्रेम संबंध होने का शक था। इसी शक को लेकर आरोपी ने डंडे से वार कर बहन को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की पहचान ममपाल सिंह के तौर पर हुई है। वहीं मृतका उसकी बहन विरजोत कौर है। दोनों भाई बहन गांव वैरोके में अपने नाना-नानी के घर पर रहते थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नानी की शिकायत पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार की सुबह विरजोत कौर किसी को बताए बिना घर से कहीं गई थी। युवती दिनभर घर नहीं लौटी। जब वह रात को घर लौटी तो उसके भाई ममपाल सिंह ने उससे दिनभर बाहर रहने की वजह पूछी। इसी बात को लेकर ममपाल सिंह और विरजोत कौर के बीच झगड़ा हो गया। नानी रानी कौर ने दोनों को समझने की कोशिश की लेकिन, ममपाल सिंह ने तैश में आकर वीरजोत कौर के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बहन की हत्या करने के बाद ममपाल सिंह ने नानी रानी कौर को जान से मारने की धमकी देकर डराया और मौके से फरार हो गया। रानी कौर ने घटना की सूचना समालसर थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर रानी कौर के बयान के आधार पर ममपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी जोरा सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर वीरवार रात को मोगा के गांव वैरोके में ममपाल सिंह नाम के एक व्यक्ति ने अपनी बहन का कत्ल किया। बहन की प्रेम संबंध के शक में उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रानी कौर के बयान के आधार पर शुक्रवार को ममपाल सिंह पर मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। ममपाल सिंह पर पहले भी एक एनडीपीएस एक्ट के तहत मोगा सिटी थाना में मामला दर्ज है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...