Thursday, September 17, 2026
Home Crime India दो बार घंटी बजाने पर भड़का किरायेदार, मीटर रीडर पर पाइप से...

दो बार घंटी बजाने पर भड़का किरायेदार, मीटर रीडर पर पाइप से हमला; प्रिंटर-मोबाइल तोड़ा

गुरुग्राम। सेक्टर-7 में जल बिलिंग के लिए पहुंचे नगर निगम के मीटर रीडर पर किरायेदार द्वारा कथित तौर पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बार दरवाजे की घंटी बजाने से नाराज किरायेदार ने मीटर रीडर के साथ पाइप से मारपीट की। इस दौरान सरकारी बिलिंग प्रिंटर और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित आशीष कुमार ने न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीईई टेक्नोलॉजी में काम करते हैं। नगर निगम की ओर से निविदा के तहत उन्हें मकानों में पानी की रीडिंग लेकर बिलिंग का काम सौंपा गया है।

आशीष के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह सेक्टर-7 स्थित मकान नंबर 938/7 में जल बिलिंग के लिए पहुंचे थे। रीडिंग लेने के लिए उन्होंने दरवाजे की घंटी दो बार बजाई। कुछ देर बाद घर के अंदर से एक व्यक्ति बाहर आया और दो बार घंटी बजाने को लेकर नाराज हो गया।

आरोप है कि किरायेदार ने गाली-गलौज करते हुए आशीष पर पाइप से हमला कर दिया। मारपीट में उनके बाएं हाथ की कोहनी पर गंभीर चोट आई। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने आरोपित से माफी भी मांगी, लेकिन इसके बावजूद उसने सरकारी बिलिंग प्रिंटर और मोबाइल फोन तोड़ दिया।

आशीष ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित ने भविष्य में दोबारा घर पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...