Thursday, September 17, 2026
Home Crime India पशु व्यापारी की हत्या-लूट का खुलासा, दो शूटर गिरफ्तार; पिस्टल, कारतूस और...

पशु व्यापारी की हत्या-लूट का खुलासा, दो शूटर गिरफ्तार; पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद

हाजीपुर। महुआ थाना क्षेत्र के फुदैनी पोखर के पास 1 सितंबर को पशु व्यापारी लक्ष्मण राय की लूट के दौरान हत्या और उनके बेटे मिथिलेश को गोली मारकर घायल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध पिस्टल, चार कारतूस, घटना में इस्तेमाल स्प्लेंडर बाइक, दो मोबाइल फोन और वारदात के समय पहने कपड़े व थैला बरामद किया गया है।

वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना के दिन बाइक से जा रहे पशु व्यापारी पिता-पुत्र को तीन बदमाशों ने फुदैनी पोखर के पास लूटने की कोशिश की थी। इसी दौरान हाथापाई हो गई। पुलिस के अनुसार, हाथापाई में बदमाश कुंदन कुमार के हाथ में चोट लगी, जिसके बाद उसने गोली चला दी। गोली लगने से लक्ष्मण राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात में कुल पांच बदमाशों की भूमिका सामने आई है। एक अन्य आरोपी की भी पहचान की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य लाइनर ने पशु हाट से ही व्यापारी पिता-पुत्र का पीछा किया था। उसे जानकारी थी कि उनके पास करीब डेढ़ से पौने दो लाख रुपये नकद हैं।

लाइनर ने व्यापारी की लोकेशन मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी से आए बदमाशों के साथ साझा की थी। इसके बाद तीन बदमाशों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि, लूटे गए रुपये अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। एक लाइनर समेत तीसरे आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के सुस्ता माधोपुर निवासी मनीष कुमार और सीतामढ़ी जिले के महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र के शुगरी डीह निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पूछताछ में अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

महुआ थाने में इस मामले में नया कांड दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी के मुताबिक, गिरफ्तार मनीष कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मुजफ्फरपुर सदर थाना में ट्रक चोरी, मनिहारी थाना में आर्म्स एक्ट और गोरौल थाना में लूट से संबंधित मामले दर्ज हैं।

हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसडीपीओ महुआ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। टीम में महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) के अधिकारी शामिल थे। पुलिस अब फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और लूटी गई रकम की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...