Friday, September 18, 2026
Home Crime UP किशोर की गोली मारकर की हत्या, नाले से बरामद हुआ शव, 11...

किशोर की गोली मारकर की हत्या, नाले से बरामद हुआ शव, 11 फरवरी से था लापता

बरेली। फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला भूरे खां गौटिया से अपहृत मोहम्मद सैफ उर्फ मुन्ना (16) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को उसका शव हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के घोसार गांव में नाले से बरामद हुआ। हरदोई पुलिस की मदद से एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। सैफ फरीदपुर में बाइपास पर भूसे की एक दुकान पर काम करता था। मां जाकिरा बी ने बताया कि 11 फरवरी की शाम वह दुकान पर रुपये लेने गया था। उसके बाद नहीं लौटा। सोमवार को 11 बजे किसी ने उनके बेटे के फोन से ही उन्हें कॉल करके कहा कि सैफ का अपहरण हो गया है। यह बताते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर सैफ को मार देने की धमकी दी।

जब मां कुछ रकम लेकर हरदोई में बताई गई जगह पर पहुंचीं तो उन्हें वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद जाकिरा की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। फरीदपुर पुलिस ने सैफ का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाने के बाद हरदोई में घोसार स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापा मारा। वहां से सैफ के मोहल्ले के तस्लीम को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नाले से सैफ का शव बरामद किया। उसकी हत्या सिर पर गोली मारकर की गई है। पुलिस के मुताबिक घटना की वजह को लेकर तस्लीम लगातार बयान बदल रहा है। पहले उसने रुपयों के लेनदेन के विवाद में हत्या किए जाने की बात कही, फिर कहा कि गोकशी के मामले में फंसाने पर सैफ की हत्या की है।

सैफ उर्फ मुन्ना का शव मिलने के बाद परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज करने के बाद भी पुलिस हीलाहवाली करती रही। यह कहकर टाल मटोल करती रही कि कहीं चला गया होगा खुद ही आ जाएगा। रुपयों के लिए वह खुद मनगढ़ंत कहानी बनाकर दूसरों से कॉल करा रहा है। अगर फरीदपुर पुलिस पहले दिन से ही घटना को गंभीरता से लेती तो सैफ को बचाया जा सकता था। परिवार के अनुसार 12 फरवरी को आरोपियों ने कॉल करके 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिजन ने थाने जाकर सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की लेकिन सैफ को ढूंढ़ने की कोशिश नहीं की। 10 लाख की फिरौती की बात पुलिस मनगढ़ंत मानती रही।

परिजन बार-बार थाने जा रहे थे लेकिन पुलिस मामले को यह कहकर हल्के में लेती रही कि रुपये वसूलने के लिए खुद सैफ फिरौती का फोन करा रहा है। जबकि परिवार वाले बार-बार पुलिस को बता रहे थे कि सैफ इस स्वभाव का नहीं है। अगर उसे रुपये चाहिए होते तो वह खुद मांग लेता। 10 लाख रुपये की उसे कोई जरूरत ही नहीं। बावजूद इसके पुलिस शुरू में मामले को हल्के में ही लेती रही। बाद में जब कॉल डिटेल निकलवाई गई तब पता चला कि मोहल्ले के ही एक युवक की सैफ से बात हुई है। इस युवक की लोकेशन हरदोई आ रही थी। पूछताछ के बाद हत्या की बात बताई। पकड़े गए हत्यारोपी ने ही सैफ का शव बरामद कराया।

जांच पड़ताल में यह भी पता चला कि हत्यारोपी ने सैफ को हरदोई ले जाने के बाद दूसरे दिन 12 फरवरी को ही मार दिया था। इसके बाद भी वह फिरौती की रकम वसूलना चाहता था।  एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि सैफ की हत्या उसी के मोहल्ले के युवक ने की है। दोनों में पहले से ही जान पहचान थी। उसे पकड़ लिया गया है। हत्यारोपी ने ही शव को बरामद कराया है। हत्यारोपी हत्या के बाद भी फिरौती वसूलना चाहता था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...