हरदोई। पाली में दादी को खाना देने जा रही किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर दी। इसमें बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में नए मकान में रहती है। इस मकान से 200 मीटर दूर पुराना मकान है। इसमें उसकी सास व अन्य परिजन रहते हैं।
मंगलवार की रात 8: 30 बजे उसकी चौदह वर्षीय पुत्री दादी को खाना देने के लिए पुराने मकान जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के रामू लोधी ने रास्ते में किशोरी दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। घर पहुंची किशोरी ने पूरी घटना मां को बताई। रात में ही किशोरी को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करा दी। मंगलवार रात लगभग 11 बजे पुलिस ने रामू को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। बुधवार सुबह सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों व ग्रामीणों से घटना को लेकर जानकारी की।







