Saturday, September 19, 2026
Home Crime India सिगरेट का धुआं मुंह पर मारने का विरोध करने पर किशोर का...

सिगरेट का धुआं मुंह पर मारने का विरोध करने पर किशोर का किया कत्ल, केस दर्ज

पटियाला। गांव ऊंटसर में सिगरेट का धुआं मुंह पर मारने का विरोध करने पर 17 साल के एक किशोर का कत्ल कर दिया गया। आरोपी ने चाकू से किशोरी की बाईं जांघ और छाती में दाईं तरफ वार किया। थाना घन्नौर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घन्नौर के डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में टीमें बनाकर छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। आरोपी की पहचान गांव ऊंटसर के रहने वाले गुरध्यान सिंह के तौर पर हुई है। वहीं मृतक नौजवान का नाम साहिल है, जो गांव कामी खुर्द का रहने वाला था।

मृतक के भाई हर्ष कुमार की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह व उसका छोटा भाई साहिल अपने पड़ोसी सुखविंदर सिंह के साथ उनके दोस्त हर्ष निवासी गांव ऊंटसर के घर देर रात माता की चौकी पर गए थे। देर रात दो बजे वह, साहिल व सुखविंदर सिंह तीनों पेशाब करने के लिए हर्ष के घर के बाहर गए। वहां आरोपी गुरध्यान सिंह सिगरेट पी रहा था। आरोपी ने सिगरेट का धुआं साहिल के मुंह पर छोड़ा। इस पर साहिल ने एतराज किया, तो आरोपी गाली-गलौच पर उतर आया और हाथापाई करने लगा।

दोनों को उलझता देख हर्ष व सुखविंदर सिंह इनको छुड़ाने लगे. लेकिन इसी दौरान गुरध्यान ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर साहिल की बाईं जांघ व छाती में दाईं तरफ वार कर दिए। खून से लथपथ साहिल जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। साहिल को उसके दोस्त मोटरसाइकिल पर पास के अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान साहिल की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...