Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जमीन के विवाद में महिला पर की फायरिंग, चार आरोपी गिरफ्तार

जमीन के विवाद में महिला पर की फायरिंग, चार आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा। रेवाड़ी के थाना खोल पुलिस ने गांव मामड़िया अहीर में जमीन के विवाद में एक महिला पर फायरिंग करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला झज्जर के गांव अकेहड़ी मदनपुर निवासी अर्जुन उर्फ बवानिया व संदीप उर्फ बदमाश के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि 5 जून को गांव मामड़िया अहीर निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका पति पिकअप गाड़ी को लेकर कोसली गया था। उसका बेटा और पुत्रवधु भी ड्यूटी पर थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक स्कूटी और तीन बाइकों पर कुछ युवक उसके घर के पास आए। उनके साथ गांव का सचिन भी था। सचिन के साथ उनका जमीन का विवाद चल रहा है। जिसको लेकर सचिन और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसको जान से मारने की नियत से गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में चार आरोपी नितिन, सचिन, सुधीर व सुनील को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो और आरोपी जिला झज्जर के गांव अकेहड़ी मदनपुर निवासी अर्जुन उर्फ बवानिया व संदीप उर्फ बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...