अमरोहा। कोचिंग से घर वापस लौट रही छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी, आरोपी शिक्षक को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बछरायूं थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनकी बेटी ने पिछले साल इंटर की परीक्षा पास की थी। इस दौरान मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के हिरनाखेड़ी गांव का रहने वाला मुकुल चहल बायोलॉजी का अध्यापक था। पिछले चार महीने से मुकुल छात्रा को परेशान कर रहा है। फिलहाल, छात्रा अपने मामा के घर रहकर अमरोहा में कोचिंग कर रही है।
आरोप है कि 20 जून को छात्रा कोचिंग करके घर वापस लौट रही थी। तभी गुलड़िया मंडी के पास पहले से खड़े मुकुल ने छात्रा को रोककर छेड़खानी की। विरोध करने पर कनपटी पर तमंचा लगाकर जान जान से मारने की धमकी थी। तभी लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी मुकुल चहल मौके पर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। इस दौरान आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।







