Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand टैक्सी चालक ने महिला पर्यटक के साथ की मारपीट, किराये को लेकर...

टैक्सी चालक ने महिला पर्यटक के साथ की मारपीट, किराये को लेकर हुआ था विवाद 

नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घूमने पहुंची एक महिला पर्यटक का टैक्सी के किराये को लेकर चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि टैक्सी चालक ने महिला सैलानी के साथ न केवल अभद्रता की बल्कि विरोध करने पर मारपीट भी की। दिल्ली से महिला पर्यटकों का दल नैनीताल घूमने आया हुआ था। पांच दिवसीय भ्रमण के बाद यह दल बुधवार सुबह वापसी के लिए तल्लीताल पहुंचा। महिला सैलानियों ने यहां एक टैक्सी बुक कराई। टैक्सी के किराये को लेकर टैक्सी चालक व महिला पर्यटकों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि टैक्सी चालक ने महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट भी की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही टैक्सी चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने महिला सैलानियों को दूसरे वाहन से काठगोदाम रवाना किया। एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि आरोपी टैक्सी चालक की खोजबीन की जा रही है।

पुलिस ने टैक्सी चालक और गाइड से शहर में आने वाले पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। हर साल नैनीताल में देश-विदेश से लाखों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। पर्यटकों से टैक्सी चालकों व गाइड का रोजगार चलता है। पिछले कुछ समय से पर्यटक कई बार टैक्सी चालकों व गाइडों पर अभद्रता का आरोप लगा चुके हैं। बुधवार को भी महिला पर्यटक के साथ अभद्रता की गई। एसपी अपराध व यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि पर्यटकों के साथ अभद्रता, तय से ज्यादा राशि लेने और गुमराह करने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...