Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand 1 किलो 5 ग्राम अवैध चरस के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार

1 किलो 5 ग्राम अवैध चरस के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार

पुरोला में अवैध चरस के साथ स्थानीय युवा गिफ्तार

युवा अधिक रुपये कमाने के चक्कर में करने लगे अवैध धंधे

पुरोला। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025 व मुहिम “उदयन” के तहत अर्पण यदुवंशी,पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा–निर्देशन में नशा तस्करों के विरूद्ध उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय होकर शिकंजा कस रही है। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भंडारी के निकट पर्यवेक्षण एवं व0उ0नि0 देवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा नशा तस्करों पर एक और कार्यवाही की गई है। कल 22.11.2023 की रात्रि में सटीक जानकारी जुटाते हुए पुरोला डंपिंग जोन मोरी रोड के पास से विदेश नेगी नाम के एक चरस तस्कर को 1 किलो 5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना पुरोला में NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह चरस को खुद तैयार कर पुरोला में उचित धाम पर बेचने ले जा रहा था। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है। आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त:– विदेश नेगी पुत्र सिलदार सिंह नेगी निवासी ग्राम मसरी थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र–35 वर्ष।

बरामद माल– 1 किलो 5 ग्राम चरस (कीमत करीब 2 लाख रु0)

पुलिस टीम–
1.व0उ0नि0 देवेंद्र सिंह पंवार
2. हेड0 कानि0 अब्बल सिंह
3. हेड0 कानि0 प्रवीन परमार
4.एसओजी टीम

एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि आजकल हमारी ज्यादातर पुलिस फोर्स सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को रेस्क्यू करने में जुटी है,इसी बीच विदेश नेगी नामक यह तस्कर पुलिस की व्यस्थता का फायदा उठाकर चरस तस्करी कर रहा था,जिसको हमारी टीम ने तत्परता के साथ गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से 1 किलो 5 ग्राम चरस रिकवर की गई है। नशे के अवैध सौदागरों का कारोबार जनपद में किसी भी सूरत पर फल–फूलने नहीं दिया जाएगा। हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...