Friday, September 18, 2026
Home Crime India पत्नी के चरित्र पर शक ने लिया खूनी रूप, हत्या के बाद...

पत्नी के चरित्र पर शक ने लिया खूनी रूप, हत्या के बाद पति ने खुद की गर्दन पर किया हमला

छतरपुर। छतरपुर जिले के बंसिया थाना क्षेत्र के मोतीपुरवा गांव में रविवार देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने हंसिये से उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने भी उसी धारदार हथियार से अपनी गर्दन पर हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, मोतीपुरवा निवासी 30 वर्षीय राजाबाबू केवट की शादी करीब 13 साल पहले पन्ना जिले के मुहाना गांव निवासी सियाप्यारी से हुई थी। रविवार को राजाबाबू अपनी पत्नी को मायके से विदा कराकर घर लाया था। रात करीब दो बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई।

प्रारंभिक जांच में पत्नी के चरित्र पर संदेह को विवाद की मुख्य वजह बताया जा रहा है। आरोप है कि राजाबाबू ने घर में रखे हंसिये से सियाप्यारी के गले और शरीर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने और अधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद राजाबाबू ने उसी हंसिये से अपनी गर्दन पर हमला कर लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्वजन ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है।

बंसिया पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल हंसिया बरामद कर लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस स्वजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

गर्दन पर गंभीर चोट होने के कारण राजाबाबू पुलिस से बातचीत करने की स्थिति में नहीं था। पूछताछ के दौरान उसने पेन और कागज मांगा और लिखकर अपनी बात पुलिस को बताई। उसने पत्नी पर धोखा देने और अपनी हत्या की साजिश रचने जैसे आरोप लगाए। उसने यह भी दावा किया कि पत्नी पहले उसे जान से मारने का प्रयास कर चुकी थी।

हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि राजाबाबू द्वारा लिखे गए आरोपों समेत घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

बंसिया थाना प्रभारी संजय पांडेय के मुताबिक, शुरुआती जांच में पत्नी के चरित्र पर संदेह को हत्या की वजह माना जा रहा है। वहीं सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...