Friday, September 18, 2026
Home Crime India पलामू में सरकारी संस्थानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो...

पलामू में सरकारी संस्थानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर (पलामू)। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, पंचायत सचिवालयों और अन्य संस्थानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पलामू पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में नामुदाग निवासी अवधेश कुमार भुइयां (35) और उसके साले अमोद भुइयां (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी संख्या में चोरी के इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ अन्य वस्तुएं और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने सोमवार को पुलिस सभागार में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अवधेश कुमार के घर पर चोरी का सामान रखा गया है और उसे बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने नामुदाग स्थित उसके घर की घेराबंदी कर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को 13 प्रिंटर, एसर लैपटॉप, एसर ऑल-इन-वन कंप्यूटर, डेल और लेनोवो के CPU, मॉनिटर, इन्वर्टर, 200 एएच की बैटरी, होम थिएटर, लेमिनेशन मशीन, माउस और चार्जर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले।

इसके अलावा पुलिस ने गैस सिलेंडर, दीवार घड़ी, कुर्सियां और तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अवधेश ने अपने साले अमोद के साथ मिलकर रात के समय सरकारी संस्थानों के ताले तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपी मुख्य रूप से कंप्यूटर, प्रिंटर, CPU और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को निशाना बनाते थे।

पूछताछ में आरोपितों ने छतरपुर प्रखंड कार्यालय, छतरपुर विद्युत कार्यालय, पाटन प्रखंड कार्यालय, नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय, नावाटांड़ पंचायत सचिवालय, नौडीहा बाजार की फोटो कॉपी दुकान और नामुदाग हाई स्कूल समेत कई स्थानों पर चोरी करने की जानकारी दी है।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए कुछ सामान को आरोपित बेच चुके थे, जबकि बाकी सामान बिक्री के लिए घर में रखा हुआ था।

मामले में नौडीहा बाजार थाना में कांड संख्या 83/2026, दिनांक 30 अगस्त 2026 को BNS की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है तथा इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

छापामारी टीम में छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी पुुअनि नीरज कुमार, पुुअनि मनोज कुमार सिंह, सअनि राजेश बैठा समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...