Saturday, September 19, 2026
Home Crime India 11 महीने बाद खुला सुमित हत्याकांड का राज, तीन गिरफ्तार

11 महीने बाद खुला सुमित हत्याकांड का राज, तीन गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग के चलते 17 वर्षीय सुमित की बेरहमी से हत्या

मध्य प्रदेश। मऊगंज जिले के नईगड़ी थाना क्षेत्र के देवरी सेंगरान गांव में एक किशोर की निर्मम हत्या के करीब 11 महीने बाद पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है और सत्ता से जुड़े संबंधों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

15 अगस्त 2023 को 17 वर्षीय सुमित शर्मा अचानक घर से लापता हो गया था। अगली सुबह उसका शव खेत में खून से लथपथ हालत में मिला, जिस पर चाकू के कई वार के निशान थे। सुमित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और पारिवारिक असहमति की बात सामने आई।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड में अर्पित त्रिपाठी, अनीत त्रिपाठी और दुर्गेश तिवारी की भूमिका रही है। गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में दुर्गेश तिवारी मिठाई बांटता नजर आया, जबकि एक अन्य वीडियो में भाजपा विधायक की हूटर लगी गाड़ी आरोपी के घर के बाहर खड़ी दिखी और दुर्गेश खुद उसे रिसीव करते दिखे।

इन घटनाओं ने कानून व्यवस्था और सत्ता के प्रभाव की निष्पक्षता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल तस्वीर और वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है। यदि किसी भी राजनीतिक दबाव या संलिप्तता की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...