Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP इंस्टाग्राम रील पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विवाद में की छात्र की...

इंस्टाग्राम रील पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विवाद में की छात्र की हत्या, मुकदमा दर्ज

अलीगढ़। एएमयू छात्र मो. कैफ की हत्या इंस्टाग्राम रील पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विवाद में हुई है। पुलिस जांच में अब तक उजागर हुआ है कि मृतक छात्र के दोस्त ने एक रील तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल की थी। उस पर हमलावर पक्ष ने गलत टिप्पणी कर दी। वहीं से दोनों गुटों में तनातनी शुरू हो गई।पुलिस के अनुसार इस मामले में पूछताछ के लिए मृत छात्र मो. कैफ के गुट के पूर्व एएमयू छात्र फैजान व एक अन्य को बुलाया गया। वे झगड़े के समय कैफ के साथ थे। पूछताछ में खुद फैजान ने स्वीकारा है कि उसने तीन-चार दिन पहले अपने इंस्टा एकाउंट पर एक रील बनाई थी।

उस रील को एकाउंट से वायरल करने के साथ एएमयू छात्रों व इलाके के युवकों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में भी वायरल कर दिया। व्हाट्सएप ग्रुप में इस रील पर अयान ने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी। यह कुछ मजाक बनाने जैसी थी। अयान की संगत इलाके के कुछ रंगबाज व आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों से है। बात जब उन तक पहुंची तो विवाद बढ़ गया। इन सभी को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस जांच व पूछताछ में ये भी उजागर हुआ है कि हमलावर पहले से ही आसपास के इलाके में घात लगाए हुए थे। कैफ जब अपने दोस्त के साथ जमालपुर टूटी बाउंड्री पहुंचा तो उन्होंने एकाएक घेरकर हमला कर दिया। सीसीटीवी में दिख रहा है कि झगड़ा 3:30 से 3:45 के बीच करीब दस मिनट के लिए हुआ है। इसमें कैफ भी मारपीट करते दिख रहा है। इसी बीच उसके पेट पर किसी हथियार से चोट लगी है। तीन-चार आरोपियों के चेहरे साफ कैद हुए हैं। पुलिस घटनास्थल से भागने के सभी रास्तों पर सीसीटीवी देख रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे दादा गुलशेर खां व अन्य परिजनों का हाल बेहाल था।

मृत छात्र के पिता मो. नईम ने शोएब उर्फ चाकू, अयान उर्फ प्रिंस, मजहर फराज व उनके चार पांच अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया है। कितने वर्तमान व कितने पूर्व छात्र हैं इसकी जानकारी एएमयू से जुटाई जा रही है। शोएब उर्फ चाकू के आपराधिक प्रवृत्ति के होने की जानकारी मिली है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...