मथुरा। वृंदावन के एक कथावाचक ने युवती के साथ शर्मनाक हरकत की। आरोप है कि संगीत और कथावाचन सिखाने के बहाने युवती को अपने पास बुला लिया। इसके बाद अपनी बातों में युवती को उलझाकर उसका शोषण शुरू कर दिया। युवती ने बताया कि 12 साल तक कथावाचक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान जब बात शादी की आई तो वो मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत करते हुआ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने पंजाब की युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी वृंदावन के कथावाचक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पंजाब के रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि वह कथावाचक गोविंद बल्लभ शास्त्री निवासी गोपीनाथ बाजार, नंदीवाड़ी, वृंदावन से 9 अगस्त 2011 को वृंदावन में मिली थी।







