Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand  एसटीएफ ने 25000रु. के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

 एसटीएफ ने 25000रु. के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

काफी समय से फरार चल रहा था आरोपी 

रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर जनता से करता था लाखों की ठगी 

देहरादून। रेलवे विभाग में नौकरी का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी बिहार के चैनपुर थाना क्षेत्र से की गई है। बता दें कि आरोपी की गिरफ्तारी के ऊपर 25000रु. का ईनाम घोषित किया गया था। ईनाम घोषित होने के बाद से वह बिहार व पंजाब में छिपकर रहा था। एसटीएफ की इस कार्यवाही में मु0आरक्षी रियाज अख्तर की विशेष भूमिका रही।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा पिछले कई दिनों से उक्त ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे परन्तु ईनामी बार-बार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा था और मोबाइल नम्बर भी बदल रहा था। लेकिन पिछले कई दिनों से उसकी लोकेशन बिहार के सिवान जिले में आने पर एक टीम गिरफ्तारी हेतु बिहार के लिए रवाना की गयी थी टीम द्वारा कल इस ईनामी अपराधी को सिवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसे ट्रांजिट रिमांड के जरिये लाकर कोतवाली रुद्रपुर में दाखिल किया गया है। गिरफ्तार अपराधी एक पेशेवर व शातिर ठग है जिसके द्वारा वर्ष 2010 में रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने की एवज में कई लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी व धोखाधड़ी की थी जिस पर मुकदमा कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत है। उक्त मामले की विवेचना राज्य की सीबीसीआईडी शाखा द्वारा की गयी थी। रुद्रपुर न्यायालय द्वारा उसकी गिरफ्तारी हेतु स्थायी वांरट जारी किया गया था जिसपर दिनाँक 02 फरवरी 2023 को जनपद ऊधमसिंह नगर से उसपर 25000 का ईनाम घोषित किया गया । उत्तराखण्ड एसटीएफ का ईनामी अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1.अक्षेश्वर तिवारी पुत्र भुवनेश्वर तिवारी निवासी मुबारकपुर थाना चैनपुर जनपद सिवान बिहार

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास का विवरण-
मु0अ0सं0-435/2010, धारा 406/420 भा0द0वि0, थाना रूद्रपुर, जनपद उधमसिंह नगर।

गिरफ्तारी करने वाली एसटीएफ उत्तराखण्ड टीमः-
1. उ0नि0 बृजभूषण गुररानी
2. अ0उ0नि0 प्रकाश भगत
3. मु0आरक्षी रियाज अख्तर
4. मु0 आरक्षी जगपाल सिंह
5. मु0 आरक्षी चालक संजय कुमार

टैक्नीकल कार्य एसटीएफः-
1. उ0नि0 केजी मठपाल
2. सर्विलांस एक्सपर्ट किशन चन्द्र
3. आरक्षी दीपक भट्ट

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...