Sunday, September 20, 2026
Home Crime India प्रेमी ने 50 वर्षीय महिला के सिर पर वारकर की हत्या, केस...

प्रेमी ने 50 वर्षीय महिला के सिर पर वारकर की हत्या, केस दर्ज

मोगा। अजीतवाल में अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति ने मंगलवार रात एक 50 वर्षीय महिला के सिर पर वार करके हत्या कर दी। महिला करीब 15 साल से पति से अलग होकर अपने प्रेमी मनी के साथ गांव रोडे में रह रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी गांव बुग्गीपुरा निवासी रेशम सिंह के साथ हुई थी। उनके पास तीन बेटे भी हैं। रेशम शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इस दौरान उसके मनी के साथ उसके अवैध संबंध बन गए। वह अपने करीब 15 साल पहले अपने पति को छोड़कर मनी के साथ रहने लग गई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात को मनी और महिला के बीच काफी झगड़ा हो रहा था। मनी सुबह घर से फरार हो गया। लोगों को सुबह महिला का शव घर में मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

महिला के बेटे ने बताया कि उनकी मां गांव रोडे के निवासी मनी के साथ अजीतवाल में रह रही थी। उनके पास पुलिस का फोन आया कि उनकी मां का शव मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। बेटे ने आरोप लगाया कि मनी ने ही उसकी मां की हत्या की है। जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि मनी और महिला अजीतवाल में एक किराए के मकान में रह रहे थे। आरोपी मनी घर से फरार है। परिवार के बयान के आधार पर आरोपी मनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...