Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP रेस्टोरेंट में दुपट्टे से गला कसकर स्टाफ नर्स की हत्या, एफआईआर दर्ज

रेस्टोरेंट में दुपट्टे से गला कसकर स्टाफ नर्स की हत्या, एफआईआर दर्ज

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चार खंभा स्थित रेस्टोरेंट में दुपट्टे से गला कसकर स्टाफ नर्स की हत्या में पुलिस ने आरोपी युवक, रेस्टोरेंट संचालक व अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पीलीभीत जिले के पूरनपुर की रहने वाली युवती शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वह आरसी मिशन थाना क्षेत्र में अपने मामा के पास रहती थी। बृहस्पतिवार को वह अपने दोस्त के साथ शाम चार बजे पिज्जा हब रेस्टोरेंट में पहुंची थी। रेस्टोरेंट के ऊपर बने कमरे में दोनों चले गए।

करीब एक घंटे बाद युवक नीचे आया और रेस्टोरेंट संचालक से खाना लेकर आने की बात कहते हुए बाहर चला गया। युवक के एक घंटे तक न लौटने पर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने ऊपर जाकर देखा तो कमरे के बाथरूम में युवती का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी शुभम शुक्ला निवासी गांव पड़रिया थाना पूरनपुर (पीलीभीत), उसके अज्ञात साथी और रेस्टोरेंट संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि शुभम शुक्ला अपनी बाइक से नर्स को हॉस्पिटल से रेस्टोरेंट में लेकर आया था।

रेस्टोरेंट संचालक ने अवैध रूप से कमरा उपलब्ध कराकर शुभम का सहयोग किया। युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या और साजिश रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को हिरासत में ले लिया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि एसपी सिटी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। युवती का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिससे उसकी मौत की वजह स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...