Saturday, September 19, 2026
Home Crime India भारत घूमने आई स्पेन की महिला से गैंगरेप, चार लोग हिरासत में

भारत घूमने आई स्पेन की महिला से गैंगरेप, चार लोग हिरासत में

विधानसभा में भी उठा मुद्दा

विपक्ष हमलावर

दुमका। झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्पेन की एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। मेडिकल जांच में महिला से रेप से पुष्टि हुई है। मामले की जांच के लिए जरमुंडी के एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। यह मामला शनिवार को झारखंड विधानसभा में भी उठा। भाजपा विधायक अमित मंडल ने सदन में कहा कि यह पूरे राज्य के लिए शर्मनाक घटना है। यह घटना बताती है कि राज्य की विधि-व्यवस्था कितनी खराब है। उन्होंने दुमका के एसपी को तत्काल पद से हटाने की मांग की।

यह वारदात शुक्रवार रात की है। महिला अपने पति के साथ इंडिया टूर पर आई है। दोनों स्पेन से पाकिस्तान और बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे। दोनों अलग-अलग बाइक पर दुमका होते हुए भागलपुर के लिए निकले थे। रास्ते में हंसडीहा बाजार से पहले कुंजी-कुरुमाहाट नामक जगह पर टेंट लगाकर रुके थे। इसी दौरान आठ से दस लोग पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप किया। पति-पत्नी के साथ मारपीट भी की गई है। उन्होंने दंपति से कुछ पैसे और सामान भी छीन लिए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब 11 बजे पुलिस की गश्ती टीम को महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो अरहर के खेत में महिला के कपड़े मिले। मामले की जांच के लिए जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। दुमका पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि महिला ने जंगल में कैंप लगाने की कोई जानकारी नहीं दी थी। महिला को देर रात एक हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। शनिवार को वह पुलिस संरक्षण में अपनी बाइक से दुमका मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां उसका मेडिकल टेस्ट किया गया।

इधर, इस मामले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हमारा झारखंड फिर हुआ शर्मसार ! ना विधि, ना व्यवस्था, अपराधियों का मनोबल है अपने चरम पर, ऐसे में आखिर कौन पर्यटक आएगा हमारे राज्य ? अगर लूट और झूठ से झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार को फुर्सत मिले तो बहन-बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान दे सरकार ! इस संगीन जुर्म के दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे जिला प्रशासन !

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, मैंने सुबह डीजीपी से बात की है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था के फलस्वरूप गोड्डा में हुई स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना ने राज्य की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी धूमिल कर दिया है। झामुमो-कांग्रेस की निकम्मी सरकार को साढ़े तीन करोड़ झारखंड वासियों के मान-प्रतिष्ठा से कोई मतलब नहीं है। इन्हें बस लूटपाट एवं अपने परिवार की तिजोरियों को भरने से मतलब है!

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...