Saturday, September 19, 2026
Home Crime India सिल-बट्टे से हमलाकर कर की युवक की हत्या, पिता के अपमान का...

सिल-बट्टे से हमलाकर कर की युवक की हत्या, पिता के अपमान का लिया बदला, आरोपी गिरफ्तार  

हरियाणा। सोनीपत के गांव कुंडली में किराये के कमरे में सिल-बट्टे से हमलाकर युवक की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव खेकड़ा निवासी आकाश चौधरी है। उसने पुलिस को बताया है कि उसके गांव के संदीप ने उसके पिता के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर उनका अपमान किया था। इसका बदला लेने के लिए उसने संदीप को शराब पिलाई, फिर उसे कमरे में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस की ईदगाह कॉलोनी शादाबाद निवासी पूजा ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह कुंडली में कृष्ण के मकान में किराये पर रहती है। उसके पड़ोस में किराये के कमरे में मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव खेकड़ा निवासी आकाश चौधरी अपनी पत्नी मोना के साथ रहता है।

गुरुवार की शाम आकाश चौधरी के कमरा नंबर 19 से लड़ाई झगड़े का शोर सुनने पर वह वहां गई गई थी। देखा कि आकाश एक युवक पर पत्थर से हमला कर रहा है। युवक को बचाने का प्रयास किया तो आकाश चौधरी उनके साथ भी झगड़ा करने लगा था। बाद में वह भाग गया था। युवक ने दम तोड़ दिया था। मृतक की पहचान गांव खेकड़ा के शाह गार्डन निवासी संदीप उर्फ सन्नी के रूप में हुई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने आकाश चौधरी को उसके कमरे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने बताया कि उनके गांव में एक बेसहारा गोवंश की मौत हुई थी। ग्रामीणों व उनके पिता रमेश चौधरी ने गोवंश को दफना दिया था। पता चलने पर पुलिस गांव में आई थी। जब पुलिस ने पूछा तो संदीप उर्फ सन्नी ने पुलिस के सामने उनके पिता का नाम लिया था जिससे पिता को शर्मिंदा होना पड़ा था। इसी रंजिश में संदीप की हत्या की।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी आकाश चौधरी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर गांव खेकड़ा में रहते हुए हत्या की कोशिश, अवैध शस्त्र अधिनियम व लड़ाई-झगड़े के चार मुकदमे दर्ज हुए थे। वह अब सोनीपत के कुंडली आकर रहने लगा था। आरोपी ट्रांसपोर्ट कंपनी में पिकअप गाड़ी पर चालक था।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...