Friday, September 18, 2026
Home Crime India बेटे ने पैसे ऐंठने के लिए रची अपने ही अपहरण की साजिश,...

बेटे ने पैसे ऐंठने के लिए रची अपने ही अपहरण की साजिश, फोन कर बोला- ‘पापा, ये मुझे मार देंगे, 30 हजार भेज दो

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 20 वर्षीय लडक़े ने अपनी ही अपहरण की साजिश रच डाली। दरअसल, उसने ये सब उसने कथित तौर पर अपने पिता से पैसे ऐंठने के लिए किया। पुलिस ने बताया कि वालीव थाने को वसई के फादरवाड़ी इलाके के एक निवासी से शिकायत मिली कि उसका बेटा 7 दिसंबर को घर से बाहर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने 8 दिसंबर को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया।

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे उसके बेटे का फोन आया था। बेटे ने पिता को बताया कि तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है, उसे कैद में रखा है और 30,000 रुपये की फिरौती मांग रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर वे उसे जान से मार देंगे। बेटे ने भुगतान के लिए अपने पिता को एक क्यूआर कोड भी भेजा।

अधिकारी ने कहा, इसके बाद चार पुलिस टीमें बनाई गईं और उन्होंने वसई, विरार, नालासोपारा और अन्य स्थानों पर उस लडक़े की तलाश की। विभिन्न सुरागों पर काम करने के बाद शनिवार को पुलिस ने लडक़े को वसई फाटा से ढूंढ निकाला। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह अपने पिता से पैसे चाहता था। पिता अपने बेटे को पैसे देने को तैयार नहीं था।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक इसलिए उसने अपने पिता से पैसे ऐंठने के लिए अपहरण का नाटक रचा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 20 वर्षीय लडक़े को हिरासत में लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। लडक़े ने जो क्यूआर कोड अपने पिता को भेजा था वह उसके किसी जानने वाले का था। पिता ने पैसे भेजे नहीं थे, और पुलिस के पास अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...