सोनीपत। गोहाना के गांव छिछड़ाना में आज सोमवार सुबह सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, वह सुबह सैर के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
बता दें कि नवंबर 2022 में हुए पंचायत चुनाव में भी सरपंच पद के प्रत्याशी की गोली मार कर हत्या की गई थी। संभवत: इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।







