Friday, September 18, 2026
Home Crime UP सो रहे सपा नेता की धारदार हथियार से गला रेतकर कर की...

सो रहे सपा नेता की धारदार हथियार से गला रेतकर कर की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर। अदलहाट थाना इलाके के टेडुआ गांव में सोमवार रात में टिन शेड में सो रहे सपा नेता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को सुबह जब घर की महिलाएं टिन शेड में पशुओं के लिए चारा लेने गईं तो सपा नेता सोहन यादव खून से लथपथ पड़े थे। महिलाओं का शोर सुनकर पहुंचे परिजन उनको निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

क्षेत्र के टेडुआ गांव निवासी सोहन यादव उर्फ सोनू (52) पुत्र मोधन यादव सोमवार को रात में गांव में ही मुन्ना तिवारी के पुत्र के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लगभग 11 बजे रात घर आने के बाद वे पास ही टिन शेड में सो गए थे। रात में किसी ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। मंगलवार को सुबह चार बजे घर की महिलाएं पशुओं को चारा देने के लिए उठीं। वे टिन शेड में रखे पशुओं का चारा लेने के लिए गईं तो चारपाई के नीचे खून गिरा दिखा। खून गिरा देख महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन आए। सोहन यादव का गला कटा था और वे खून से लथपथ थे। परिजन उनको नरायनपुर एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां उनको देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

परिजन शव लेकर घर आए। हत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एएसपी नक्सल ओपी सिंह, सीओ चुनार उमाशंकर सिंह ने भी मौके पर फारेंसिक, डाग स्क्वाॅड के साथ पहुंच कर छानबीन की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अहरौरा, जमालपुर और चुनार पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई। पुलिस अधीक्षक ने जांच पड़ताल कर परिजनों से घटना को लेकर बात की। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोहन के पुत्र संदीप की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि मौके पर जाकर छानबीन की गई है। फील्ड यूनिट औ फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जहां हत्या हुई है, वहां पास में ही चारा काटने की मशीन है। चारा मशीन पर खून लगा था। नीचे काफी मात्रा में खून गिरा था। उसी के बगल में मकान से सटे घटनास्थल से 20 फीट की दूरी पर सोहन के बड़े भाई भोनू यादव सोए हुए थे। उनको घटना की भनक तक नहीं लग सकी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...