Saturday, September 19, 2026
Home Crime India मां के साथ नानी के घर गयी थी छह माह की बेटी,...

मां के साथ नानी के घर गयी थी छह माह की बेटी, गला घोंटकर कर दी मासूम की हत्या

शाहजहांपुर। मां के साथ नानी के घर आई शिवम कुमार की छह माह की बेटी निहारिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। पिता के मुताबिक उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। उसने पत्नी, सास-ससुर व साले पर हत्या का आरोप लगाया है।

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव उल्लिया निवासी शिवम कुमार की पत्नी राजबेटी होली से पहले अपनी छह महीने की बेटी को लेकर 21 मार्च को बंडा के सिंगहापुर पनई स्थित मायके आई थी। इस बीच उसने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बंडा थाने में तहरीर दी थी।  शिवम के अनुसार, मंगलवार की सुबह दस बजे साले चंद्रपाल ने कॉल कर बेटी निहारिका की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। कुछ देर के बाद उसकी मौत की सूचना दी। दोपहर तीन बजे ससुराल पहुंचे शिवम काे बेटी के गले में नीले निशान मिलने पर शक हुआ।

उसकी सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार देर शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

शाहजहांपुर के सिंधौली के उल्लिया गांव के रहने वाले शिवम का विवाह करीब दो साल पहले राजबेटी के साथ हुआ था। दंपती में शुरुआत से ही अनबन रहती थी। बेटी के जन्म के बाद भी रिश्तों में खटास कम नहीं हुई। होली से पहले उसकी बेटी निहारिका खिलखिलाते हुए नानी के घर पहुंची। उसकी हत्या के बाद बुधवार को कफन में लिपटा मासूम का शव पहुंचा तो परिजन के साथ गांव वाले भी रो पड़े।

खेतीबाड़ी करने वाला शिवम कुमार की ससुरालियों से भी ज्यादा बात नहीं होती थी। आरोप है कि साले चंद्रपाल ने पूर्व में उसे मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने ससुराल जाना बंद कर दिया था। शिवम ने बताया कि मायके आने के दो दिन के बाद राजबेटी ने बंडा थाने में उसके खिलाफ मारपीट की तहरीर दे दी थी।
पुलिस ने उसे कॉल कर दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बुलाया था, पर वह गया नहीं था। मंगलवार को बंडा थाने में उसे बुलाया गया था। वह थाने जाने की तैयारी कर रहा था, तभी साले चंद्रपाल ने कॉल कर बेटी निहारिका की तबीयत खराब होने की सूचना दी। शिवम ने अस्पताल में दिखाने को कहा। इसके बाद कॉल कट गई। कुछ देर के बाद चंद्रपाल ने दोबारा से कॉल कर बेटी की हार्ट अटैक से मौत होना बताया, तब शिवम अपने परिवार के सदस्यों के साथ ससुराल में पहुंचा। करीब तीन बजे शिवम ससुराल में पहुंचा तो मां की गोद में निहारिका मृत अवस्था में मिली। उसके गले में निशान देखकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राकेश मौर्या पुलिस बल के साथ पहुंचे और फोरेंसिक टीम भी बुलाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के साथ ननिहाल पक्ष का कोई व्यक्ति भी नहीं आया।
गले को रस्सी या चुनरी से घोंटने के साथ ही सिर में हल्की चोट भी लगी है। शुरुआत में संदिग्ध हालात में मौत मान रही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर का इंतजार कर रही है। शिवम ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देगा। शिवम की मासूम बेटी निहारिका का गला घोंटने वालों के हाथ भी नहीं कांपे। शिवम ने बताया कि सास, ससुर, पत्नी व साला चंद्रपाल लगातार दबाव बनाने का प्रयास करते थे। उन्हीं लोगों ने बेटी की हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...