सोनभद्र। मध्यप्रदेश के सिंगरौली में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बरगवां थाना क्षेत्र के हिंडाल्को महान प्रोजेक्ट के आवासीय परिसर में बेरहम मां ने अपनी ही आठ माह की मासूम बेटी को पानी में डूबोकर मार डाला। इसके बाद शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। पति को बच्ची के लापता होने की बात बताई। घटना बुधवार की है। आधी रात के बाद जब महिला की ममता जागी तो घटना का खुलासा हुआ। गुरुवार को पुलिस ने शव बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। शव आवास से कुछ दूर स्थित नाले से बरामद कर लिया है।
महिला की निशानदेही पर घर से कुछ दूर नाले में बोरी में लिपटा मासू का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। बरगवां थाने के निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी के अनुसार मां ने ही मासूम की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। शुरुआती पूछताछ में क्रोध में आकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।







