Monday, March 16, 2026
Home Crime Delhi दुकान मालिक की गला घोटकर की हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान 

दुकान मालिक की गला घोटकर की हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुकान का हर रोज किराया न देना पड़े, इसलिए एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को बरामद किया और जांच शुरू की। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद पुलिस को दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीसीपी रवि सिंह के मुताबिक, 9 सितंबर को मुखमेलपुर पुलिया के पास नाले में एक शव पड़ा होने की कॉल मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से निकाला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। गले में गमछा लिपटा हुआ था। मृतक की पहचान यूपी के हरदोई निवासी अजय कुमार(43) के रूप में हुई। अलीपुर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

केस की तफ्तीश में लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ को लगाया गया। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। इनमें दो संदिग्ध दिखे। उनकी पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी मोहम्मद इरशाद और बिहार के मोतिहारी निवासी 38 वर्षीय दिनेश के रूप में की। दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अजय की हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि अजय की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पान-बीड़ी की दुकान (खोखा) थी। जिसे उसने मोहम्मद इरशाद को किराए पर दी थी। दावा है कि अजय 300 रुपए प्रतिदिन इरशाद से वसूल करता था।

जिससे इरशाद नाराज था। चूंकि दोनों आरोपी हर दिन अजय के साथ बैठते थे और शराब पीते थे। 8 सितंबर की रात जब अजय नशे में थे। दोनों ने अजय की हत्या की साजिश रची, जिससे कि रोज-रोज किराए के झंझट से छुटकारा मिल जाए। आधी रात को मोहम्मद इरशाद ने दिनेश के ऑटो-रिक्शा में कपड़े से अजय का गला घोंट दिया और शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा, क्राइम सीन से शराब की एक खाली बोतल, गला घोंटने के लिए इस्तेमाल गमछा बरामद किया है।

RELATED ARTICLES

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...