Friday, September 18, 2026
Home Crime India लुधियाना की जामा मस्जिद के बाहर शाही इमाम पर हमला, दुकानों के...

लुधियाना की जामा मस्जिद के बाहर शाही इमाम पर हमला, दुकानों के विवाद में हिंसा

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी पर हमला कर दिया गया। मस्जिद परिसर में बनी दुकानों के स्वामित्व को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों पर शाही इमाम के साथ मारपीट और ईंट से हमला करने का आरोप है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नवीनीकरण कार्य के दौरान हुआ विवाद

पुलिस को दी गई शिकायत में जामा मस्जिद के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद मुजाहिद ने बताया कि इन दिनों मस्जिद में नवीनीकरण का कार्य चल रहा है, जिसकी निगरानी स्वयं शाही इमाम कर रहे हैं। एक फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे जब शाही इमाम निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे, तभी ब्राउन रोड निवासी उबैद उर रहमान, उसका बेटा अतीक उर रहमान और मोहम्मद अहमद वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि तीनों ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर शाही इमाम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उबैद उर रहमान ने कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से ईंट उठाकर शाही इमाम पर फेंकी और थप्पड़ भी मारे।

बीच-बचाव करने वालों से भी मारपीट

घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए कार्यालय प्रभारी मोहम्मद मुजाहिद और शाहनवाज अहमद के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

दुकानों के स्वामित्व को लेकर पुराना विवाद

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी मस्जिद परिसर की दुकानों पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं और इसी को लेकर वे पहले भी कई बार शाही इमाम को धमका चुके हैं। पंचायत स्तर पर विवाद सुलझाने के प्रयास भी किए गए, लेकिन आरोपियों के रवैये के चलते कोई समाधान नहीं निकल पाया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुकानों के मालिकाना हक को लेकर यह मामला पहले से लंबित है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...