Friday, September 18, 2026
Home Crime India तरनतारन के लॉ कॉलेज में दिल दहला देने वाली वारदात, क्लासरूम में...

तरनतारन के लॉ कॉलेज में दिल दहला देने वाली वारदात, क्लासरूम में चली गोलियां, दो छात्रों की मौत

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पढ़ाई के दौरान क्लासरूम से गोली चलने की आवाज आई। कुछ ही पलों में पूरा कमरा खून से सन गया। इस सनसनीखेज घटना ने न सिर्फ कॉलेज, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लॉ के छात्र प्रिंसराज सिंह ने पहले अपनी सहपाठी संदीप कौर को गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र बैग में पिस्टल छिपाकर कॉलेज पहुंचा था। घटना के पीछे एकतरफा प्रेम का मामला सामने आया है।

एकतरफा प्रेम बना खूनी वारदात की वजह

जानकारी के अनुसार, प्रिंसराज सिंह लंबे समय से अपनी क्लासमेट संदीप कौर पर दबाव बना रहा था। एक दिन पहले उसने फोन पर छात्रा को प्रपोज किया था, जिसे संदीप कौर ने साफ मना कर दिया और इसकी जानकारी अपने परिवार को भी दे दी थी। सोमवार सुबह कॉलेज खुलते ही आरोपी छात्र ने दोबारा क्लासरूम में संदीप कौर से बात करने की कोशिश की। छात्रा के इनकार करते ही वह आपा खो बैठा और पिस्टल निकालकर उस पर गोली चला दी। इसके बाद उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जज बनने का सपना देखती थी संदीप कौर

मृतक छात्रा संदीप कौर नौशहरा पन्नूआं निवासी हीरा सिंह की बेटी थी। परिवार के अनुसार, संदीप कौर लॉ की पढ़ाई पूरी कर जज बनना चाहती थी। उसकी मां हरजिंदर कौर ने बताया कि पति के निधन के बाद वह अपनी सात बेटियों की परवरिश कर रही थीं और संदीप को बड़े सपनों के साथ लॉ कॉलेज में दाखिला दिलवाया था। परिवार का आरोप है कि आरोपी छात्र पहले भी कई बार बेटी को परेशान कर चुका था।

घटना के बाद कॉलेज में हड़कंप

घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीएसपी जगबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर जांच तेज कर दी है।

कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी छात्र पिस्टल लेकर कॉलेज में कैसे दाखिल हुआ, इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी मिलने के बावजूद उन्हें कुछ समय तक कॉलेज गेट के बाहर ही रोके रखा गया।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और कॉलेज प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...