Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India झज्जर में लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, डॉक्टर और बेटा गिरफ्तार

झज्जर में लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, डॉक्टर और बेटा गिरफ्तार

पीसी-पीएनडीटी टीम की सटीक योजना से सामने आया अवैध भ्रूण परीक्षण और गर्भपात का नेटवर्क

हरियाणा। झज्जर जिले में पीसी-पीएनडीटी टीम ने एक बड़े खुलासे में अवैध लिंग जांच और गर्भपात कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन के तहत मास्टरमाइंड डॉ. हेमलता और उसके बेटे विक्रम को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में सामने आया कि गिरोह भ्रूण लिंग की जानकारी देकर गर्भपात कराता था।

सिविल सर्जन झज्जर को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर जिला समुचित प्राधिकरण ने एक टीम गठित की, जिसमें पीसी-पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार, डॉ. आकृति हुड्डा, डॉ. हर्षदीप और विनोद कुमार शामिल थे। डीसीपी जसलीन कौर के निर्देश पर पुलिस टीम भी गठित हुई, जिसमें एसआई सतबीर और अन्य अधिकारी शामिल रहे।

गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए टीम ने एक फर्जी ग्राहक को तैयार किया, जो चार माह की गर्भवती थी। इस महिला ने 17 जुलाई को डॉ. हेमलता से संपर्क किया और बेटे की चाहत जताते हुए लिंग जांच की मांग की। बातचीत के दौरान सौदा 55 हजार रुपये में तय हुआ और उसे झज्जर स्थित शिव कॉलोनी बुलाया गया।

सौदा तय होने के बाद कई बार तारीख बदली गई। आखिरकार, 25 जुलाई को ग्राहक को निजी क्लीनिक बुलाया गया, जहां आशीष सैनी उर्फ सुरेश नामक व्यक्ति ने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग जांच की। जांच में लड़की होने की बात बताई गई और अगले दिन गर्भपात की बात कही गई, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये तय की गई।

हेमलता ने ग्राहक को स्कूटी पर बुलवाकर अपने बेटे विक्रम की मदद से घर लाया। तय इशारे पर पीसी-पीएनडीटी टीम मौके पर पहुंची। छानबीन में गर्भपात के औजार और दवाइयां बरामद हुईं। क्लीनिक पहुंचने तक आरोपी आशीष मशीन सहित फरार हो चुका था।

पुलिस ने डॉ. हेमलता, उसके बेटे विक्रम और आशीष के खिलाफ पीसी-पीएनडीटी एक्ट, एमटीपी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल हेमलता और विक्रम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...