Tuesday, March 17, 2026
Home Crime India आरके पुरम थाना क्षेत्र में सनसनी: पुलिसकर्मी पर अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट...

आरके पुरम थाना क्षेत्र में सनसनी: पुलिसकर्मी पर अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट और लूट का आरोप

कोटा: जिले में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और लूट का गंभीर मामला दर्ज होने से हड़कंप मच गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर एक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाया, उसे सूनसान इलाके में ले जाकर बंधक बनाया, मारपीट की और उसका बैग लूटकर फरार हो गया। मामला शहर के आरके पुरम थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना 20 जनवरी की है, जबकि पीड़ित ने 27 जनवरी को आरके पुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक प्रथम योगेश शर्मा को सौंपी गई है। शिकायत में आरोपित पुलिसकर्मी की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि पीड़ित ने केवल यह बताया है कि घटनास्थल पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में मौजूद था। पुलिस उसकी पहचान और भूमिका की गहन जांच कर रही है।

घाटोली निवासी राजेश कुमार सेन ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 20 जनवरी को अपने मित्र ललित शर्मा के साथ कोटा आया था। इस दौरान प्रताप पैलेस, रंगबाड़ी क्षेत्र में उसकी मुलाकात अपने पुराने मित्र राजेंद्र से हुई। बाद में राजेश, राजेंद्र के साथ एक बैग विजय माली को देने के लिए कोटा विश्वविद्यालय के पास पहुंचा।

पीड़ित के अनुसार, उसी समय एक सफेद स्कूटर पर सवार दो युवक वहां पहुंचे, जिनमें से एक पुलिसकर्मी बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने दोनों को रोककर धमकाया और किसी मामले में फंसाने की बात कहते हुए डेढ़ लाख रुपये की मांग की। इसके बाद उसने अपने साथी राजेंद्र पारेता को पैसे लाने के लिए भेज दिया।

इसी बीच एक कार मौके पर आकर रुकी, जिसमें अन्य लोग सवार थे। परिवादी का आरोप है कि उसे जबरन कार में बैठाकर अनंतपुरा गोबरा बावड़ी अंडरपास के रास्ते सूनसान इलाके में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और उसका बैग छीन लिया गया। बाद में उसे वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पीड़ित के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पांच शादियों से किस्मत बदलने का झांसा, महिला ने पति समेत पांच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां...

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई में दो संदिग्ध बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई इकोटेक-1...

बरेली में पंचायत के दौरान खूनी वारदात, युवक ने सास और साले की चाकू मारकर की हत्या

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। पत्नी से...

आगरा में छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, युवक समेत चार के खिलाफ केस

Agra News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नाबालिग पौत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने और बदनाम करने...

पठानकोट के ढाकी चौक में कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला, वीडियो वायरल

पठानकोट। शहर के ढाकी चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों ने बीच सड़क एक कार को घेरकर उस पर...

जालंधर में स्कूलों, ट्रेन और विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

जालंधर। पंजाब के जालंधर में कुछ शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को लेकर धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।...

निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाई रील, गया का युवक पहुंचा जेल

गयाजी: सोशल मीडिया पर रातों-रात लोकप्रिय होने की चाह कई बार लोगों को बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसा ही एक मामला...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

राजस्थान में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब बरामद की...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...