Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP महिला की हत्या से फैली सनसनी, पुआल में जलती दिखी लाश 

महिला की हत्या से फैली सनसनी, पुआल में जलती दिखी लाश 

बरेली। शाही थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। इलाके में शनिवार रात 35 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसे पुआल में रखकर जला दिया गया। रविवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की तरफ गए तो पुआल में महिला की लाश जलती दिखी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजली लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक महिला शाही क्षेत्र के गांव खेऊ की गौटिया की रहने वाली थी। उसके पति ने बताया कि पत्नी शनिवार रात बच्चों के साथ सोई। आधी रात जब उसकी नींद टूटी तो पत्नी घर में नहीं थी। उसने घर और आसपास तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला, फिर परिजनों के साथ खोजबीन करने लगा। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पुआल में महिला की लाश जलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पति ने उसकी शिनाख्त की।

 ग्रामीणों ने पुआल से अधजली लाश को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ मीरगंज दीपशिखा भी पहुंच गईं और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अधजली लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके पति से पूछताछ की गई। महिला के पति ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला के गांव निवासी युवक से अवैध संबंध थे।

पति इसका विरोध कर रहा था। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। उधर, महिला की जिस तरीके से हत्या की गई है, उससे हर कोई स्तब्ध है। बता दें कि महिला के चार बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी है। उसकी उम्र 11 साल है। बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...