Friday, September 18, 2026
Home Crime UP स्कूल वैन चालक ने 12 वर्षीय छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, साढ़े...

स्कूल वैन चालक ने 12 वर्षीय छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, साढ़े छह घंटे असहनीय दर्द झेलती रही मासूम 

कानपुर। रावतपुर में मूक-बधिर दंपती की 12 वर्षीय बेटी से स्कूल वैन में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए। छात्रा ने अपने बयान में जो बातें बताईं, उसे सुनकर बयान दर्ज कर रही महिला दरोगा भी एक बार कांप गईं। छात्रा ने बताया कि वह वैन में पीछे बैठी बहन के आने का इंतजार कर रही थी। तभी कल्लू अंकल ड्राइविंग सीट से उतर पर पीछे आ गए। इसके बाद गलत तरीके से छूने लगे। यह बताते ही छात्रा फफक पड़ी, जिसे महिला दरोगा ने गले से लगाकर सांत्वना दी। वैन चालक कल्लू की गलत नीयत से अनजान बच्ची ने पुलिस को बताया कि छोटी बहन की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। उसे तैयार होने में समय लग रहा था। वह खुद स्कूल ड्रेस पहनकर तैयार थी, तभी कल्लू अंकल की वैन का हॉर्न सुनकर वह बैग लेकर वैन में जाकर बैठ गई।

अंकल ने वैन घर से चंद कदम की दूरी पर सुनसान जगह पर खड़ी कर दी। छोटी बहन के बारे में पूछा, तो उन्हें बहन के आने में थोड़ा देरी होने की जानकारी दी। इसके बाद अंकल वैन से उतर कर पीछे वाला गेट खोलकर अंदर आकर बैठ गए। वहशी हरकत करते ही डरी छात्रा बेहोश हो गई। करीब 10 मिनट बाद आंख खुली, तो छोटी बहन को पास में पाया, जिसके पानी की छीटें चेहरे पर डालने से वह होश में आई थी। आंख खुली, तो कपड़ों पर खून लगा पाया और शरीर में तेज दर्द हो रहा था। इसके बाद कल्लू ने किसी अन्य बच्चे को वैन में नहीं बैठाया और दोनों बहनों को ले जाकर स्कूल में छोड़ दिया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया, जिसमें छात्रा के नाजुक अंगों में चोटों के निशान मिले हैं।

छात्रा ने बयान में बताया कि उसने स्कूल में सभी को कल्लू अंकल की गंदी हरकत की जानकारी दी। साथ ही शरीर में तेज दर्द होने की भी जानकारी दी, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी और प्रबंधन ने कल्लू अंकल को भगा दिया। छात्रा ने रोते हुए बताया कि उसने असहनीय दर्द होने की बात स्कूल प्रबंधन को बताई फिर भी उसे घर नहीं भेजा गया।प्राथमिक उपचार या कोई दवा भी नहीं दी गई। इस दौरान करीब साढ़े छह घंटे तक बच्ची दर्द झेलती रही। स्कूल की छुट्टी होने पर उसे दूसरे चालक से घर छुड़वाया गया। वहीं, छात्रा के जहन से कल्लू अंकल की दहशत कम नहीं हो रही। पूरी रात छात्रा दर्द से परेशान रही।

छात्रा कभी अपनी नानी से तो माता-पिता से इशारों में अपना दर्द बताती रही, जिससे वो भी व्याकुल रहे। छात्रा चालक का नाम सुनते ही सिहर उठती है। दहशत में आई छात्रा ने अपनी नानी से कहा कि अब वह कल्लू अंकल के साथ कभी स्कूल नहीं जाएगी…वो गंदे हैं। उसकी बातों को सुनकर नानी की आंखों से आंसू छलक उठे। वहीं, बच्ची की मनोदशा को देखते हुए रविवार को उससे व परिवारवालों से किसी को मिलने नहीं दिया गया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...