रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
शिमला पिस्तौर निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 28 अगस्त की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
पीड़िता की मां ने पुलिस से बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।







