Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand तलाशी के लिए टैक्ट्रर रोकने पर आरटीओ कर्मचारियों से मारपीट, मुकदमा दर्ज...

तलाशी के लिए टैक्ट्रर रोकने पर आरटीओ कर्मचारियों से मारपीट, मुकदमा दर्ज कर जांच की गई शुरु

ऋषिकेश। ट्रेक्टर को रोककर तलाशी लेने पर आरटीओ कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक संभागीय अधिकारी (प्रवर्तन) मोहित कुमार कोठारी ने ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह नियमित वाहन तलाशी के कार्य से आई.डी.पी.एल की ओर से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। उसके साथ तलाशी लेने में उसके सहयोगी स्टॅाफ विजेन्द्र अवस्थी, परिवहन सहायक निरीक्षक, जयप्रकाश परिवहन आरक्षी , श्रीमती आरती परिवहन आरक्षी एंव सत्येन्द्र कुमार, प्रवर्तन सिपाही उपस्थित थे। इस दौरान रास्ते में एक बिना नम्बर प्लेट का ट्रेक्टर सडंक पर संचालित पाया गया। ट्रेक्टर के साथ पानी का टैंकर जुड़ा हुआ था। सहयोगी स्टाफ द्वारा ट्रेक्टर को रुकवाया गया। ट्रेक्टर के ई. चालान साफ्टवेयर में जांच करने पर पता चला कि उक्त ट्रैक्टर एक व्यवसायिक ट्रैक्टर है। ट्रैक्टर के मालिक शिवाजी बिल्डिंग मैटीरीयल के नाम से हैं। उक्त ट्रैक्टर का टैक्स 2022 के बाद से नही जमा है।

फिटनेस 2024 के बाद से समाप्त है, इंश्यूरेंस 2023 के बाद से समाप्त है और पीयूसीसी 2023 के बाद से समाप्त है। ट्रैक्टर को अरुण द्वारा चलाया जा रहा था और मांगने पर उनके द्वारा लाइसेंस प्रस्तुत नही किया गया। वाहन से संबंधित अन्य कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये। इसी समय एक व्यक्ति मौके पर आकर अपना नाम संदीप नेगी बताता है और घटना स्थल पर कुछ अज्ञात लोगों की भीड़ जुटाता है और आक्रामक रवैये मे प्रवर्तन दल के सभी कार्मिको व प्रवर्तन अधिकारी को गाली गलौच करने लगता है। ट्रेक्टर चालक द्वारा बताया गया कि यह व्यक्ति वाहन स्वामी है। उनके द्वारा पूछने पर उसने स्वंय को वाहन स्वामी बताया गया।

प्रवर्तन स्टाफ द्वारा सीज करने ले जाये जा रहे ट्रैक्टर को रुकवाकर संपूर्ण मार्ग अवरुद्ध करते हुए वाहन चालक से ट्रैक्टर व टैंकर को सड़क के बीचों-बीच खड़ा करवा दिया गया। और समस्त स्टाफ को धमकी देते हुए वह लोग जानते नही हैं उसकी पंहुच कहां तक है, वह एक-2 का ट्रांसफर करा देंगा और उनमें से किसी को नही छोड़ा जायेगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...