Saturday, September 19, 2026
Home Crime India महिला के मोबाइल पर गलत मैसेज भेजने पर दो पक्षों में हुआ...

महिला के मोबाइल पर गलत मैसेज भेजने पर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक की मौत, जांच शुरू

पंजाब। मुक्तसर में शनिवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद गांव के एक शख्स द्वारा दूसरे की पत्नी के मोबाइल पर गलत मैसेज भेजने के वजह से हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों पर गोली चला दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घटना मुक्तसर के गांव भुल्लर की है। मृतक की पहचान बूटा सिंह (50) के रूप में हुई है। घायल हुआ शख्स मृतक बूटा सिंह का भाई मनदीप सिंह है।

उसे गंभीर हालत के चलते गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। मृतक बूटा सिंह की पत्नी के अनुसार आरोपी बिलवल सिंह उसकी देवरानी के मोबाइल पर गलत मैसेज भेज रहा था। उसका पति व देवर देवरानी का मोबाइल लेकर बिलवल के घर बेवजह मैसज भेजने का कारण पूछने गए थे। वहां आरोपी बिलवल ने दोनों भाइयों पर गोलियां चला दी।

जानकारी अनुसार गांव भुल्लर में दोनों पक्षों में पिछले लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। शनिवार की रात बूटा सिंह और उसका छोटा भाई मनदीप सिंह दूसरे गुट के बिलवल के घर गए थे। वहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। तकरार बढ़ने पर बिलवल ने 12 बोर की बंदूक से दो फायर कर दिए। एक गोली बूटा सिंह और दूसरी मनदीप को लगी। बूटा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनदीप घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल मुक्तसर लाया गया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रमनदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...