Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की गला दबाकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की गला दबाकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर वीर सिंह (65) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव मैनाठेर क्षेत्र में गागन तिराहे के पास चंदौसी रोड के किनारे फेंक दिया। शुक्रवार देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक खड़ी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। हालांकि, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

मूलरूप से अमरोहा के बागड़पुर निवासी वीर सिंह परिवार के साथ मानसरोवर कॉलोनी कृष्णा नगर में रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी मानसी और एक बेटा हर्षित है। वीर सिंह पांच साल पहले प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से सीनियर मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है। बेटी मानसी अधिवक्ता हैं और वह नोएडा में रहती हैं, जबकि बेटा निजी कंपनी में कार्यरत है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे किसी का फोन आने पर वीर सिंह बाइक से घर से निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। शुक्रवार देर रात मैनाठेर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि चंदौसी रोड पर गागन तिराहा स्थित एमएच फैक्टरी के पास एक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान वीर सिंह के रूप में हुई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें लगा दी गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर वीर सिंह की हत्या का रोज उनके ही मोबाइल में छिपा है। पुलिस उनके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है, जिससे साफ हो जाएगा कि वह किसके कॉल करने पर घर से तेजी से निकले थे। पुलिस और एसओजी ने इस पर काम शुरू कर दिया है। मानसरोवर कॉलोनी के कृष्णा नगर निवासी वीर सिंह शुक्रवार शाम घर में बैठे थे। उनकी पत्नी खाना बना रही थीं। रात करीब आठ बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव की और बातचीत की। इसके तुरंत बाद उन्होंने बाइक घर से निकाली और बिना हेलमेट के ही चले गए। वह अक्सर हेलमेट लगाकर ही घर से निकलते थे, शुक्रवार रात फोन आने के बाद वे इतनी जल्दी में थे कि हेलमेट भी नहीं लगाया।
उन्होंने पत्नी से कहा कि जल्द ही वापस आ रहा हूं। रात नौ बजे तक वीर सिंह घर नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों को चिंता होने लगी। उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। इसकी जानकारी मिलने पर बेटा और वीर सिंह के छोटे भाई हिंदू कॉलेज केप्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र सिंह भी घर पहुंच गए। परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली।
इसके बाद परिजन मझोला थाने पहुंचे और पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। देर रात करीब परिजनों को जानकारी मिली कि मैनाठेर क्षेत्र में एक शव पड़ा है। शव के पास ही एक मोबाइल क्षतिग्रस्त मिला। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक की पहचान वीर सिंह के रूप में की। जानकारी मिलने पर एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह मानसरोवर कॉलोनी में वीर सिंह के घर पहुंच गए। यहां उन्होंने परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई। पूछताछ में पता चला कि वीर सिंह किसी का फोन आने पर घर से निकले थे। एसपी देहात से बताया कि मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। जिससे पता चल पाएगा कि वह किसके कॉल पर वह गए थे।
एसपी देहात ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर ने कई लोगों को ब्याज पर रकम बांट रखी थी। अब यह भी जानकारी जुटाई जा रही कि किन-किन लोगों को रकम बांटी थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हत्याकांड में कोई ऐसा व्यक्ति तो शामिल नहीं है, जिसने उनसे रकम ले रखी हो। पुलिस टीम ने मानसरोवर कॉलोनी में कई भवनों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आठ बजे मानसरावेर कॉलोनी में एक अस्पताल के सामने से वीर सिंह गुजरते दिखे हैं। वह बाइक पर बिना हेलमेट के अकेले ही सवार हैं। यहां से वह दिल्ली रोड की ओर तेजी से बाइक से जाते दिखे।पुलिस को आशंका है कि वीर सिंह की हत्या कहीं दूसरी जगह की गई है। यहां लाकर उनका शव फेंका गया है। वीर सिंह के दोनों हाथों पर रस्सी से बांधे जाने के निशान मिले हैं। जिससे माना जा रहा है कि उनके हाथों को बांधा गया है, लेकिन मौके पर कोई रस्सी नहीं मिली।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...