मथुरा। कोसीकलां में युवती के साथ अपने आप को महंत कहने वाले युवक ने नशीला प्रसाद खिलाकर गाड़ी में दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए दो वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। हरियाणा के पलवल जनपद के बहीन थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन दो माह बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर है। आरोपी अपने आप को कोकिलावन धाम का महंत बताता है। जिसके दबाव में पुलिस अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।







